BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2023, 7:42 pm
BIG NEWS : खेत पर भाई को खाना देने जा रही थी छात्रा, तभी वहां पहुंचे दो मनचले, फिर जैसे ही दिया इस घिनौनी वारदात को अंजाम... जब सुनाई दिया शोर तो मौके के लिए दौड़े लोग, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। खेत पर भाई को खाना देने जा रही छात्रा को दो मनचलों ने अगवा कर छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने शोर मचा दिया शोर सुनकर उसके भाई बचाने आया तो आरोपियों ने उनकी मारपीट कर दी। घटना बिजौली थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव की है। घटना का पता चलते ही परिजन युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनको बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों पकड़ लिया है वही एक अन्य साथी फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के खेड़ा निवासी 18 वर्षीय छात्रा 10 फरवरी शुक्रवार 2023 को दोपहर 1ः30 बजे के समय खेत पर काम कर रहे अपने भाइयों को खाना देने जा रही थी, अभी वह अपने खेत से कुछ ही दूरी पर थी कि तभी गांव में ही रहने वाले युवक राहुल जाटव व प्रीतम जाटव युवती के पीछे से आए और उसका मुंह दबाकर खेत में खींचकर ले गए। इसके बाद वह छात्रा से गैंगरेप का प्रयास करने लगे, उनकी हरकतों से घबराई छात्रा ने शोर मचाया तो

आठ दिन पहले किशोरी से किया था दुष्कर्म

शोर सुनकर पास ही खेत में काम कर रहा चचेरा भाई वहां पर आया तो आरोपियों ने लाठियों से उनकी मारपीट कर दी। जब उसे बचाने के लिए युवती आई तो आरोपियों ने युवती की भी मारपीट कर भाग गए।

परिजनों को भी पीटा

मामले का पता चलते ही युवती के माता-पिता सहित अन्य परिजन शिकायत करने के लिए आरोपियों के घर पहुंचे तो वहां पर मौजूद राहुल, प्रीतम, रवि और अनीश जाटव ने उन पर हमला कर दिया और उनकी बेरहमी से मारपीट कर दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी राहुल व प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस अफसरों को बताया कि आठ दिन पहले आरोपी राहुल ने इसी तरह उसे अगवा कर उसके साथ गलत काम किया था। उस समय बदनामी और डर के कारण वह चुप रही तो आज फिर आरोपी अपने साथी के साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा था।

एक आरोपी फरार

बिजौली थाना सर्किल की डीएसपी हिना खान का कहना है कि पीड़ित छात्रा ने अपने माता-पिता के साथ थाने आकर शिकायत कर बताया था कि जब वह अपने भाइयों के लिए खेत पर खाना लेकर जा रही थी तभी गांव में रहने वाले दो बदमाश आए और उसे अगवा कर खेत पर लेजाकर छेड़छाड़ करने लगे। जब उसे बचाने उसके भाई आए तो बदमाशों ने उनकी बड़ी बेरहमी से मारपीट कर दी। इससे पहले दोनों आरोपी उसके साथ दुष्कर्म की घटना कर चुके हैं, बदनामी के डर से वह शिकायत करने नहीं आई थी। फिलहाल पीड़ित के माता-पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE