BREAKING NEWS
NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2023, 1:34 pm
BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर कार और पुलिस की गश्त, जब घबराकर आरोपी ने घुमाया वाहन तो अधिकारियों को हुआ शक, फिर जैसे ही पीछा कर ली तलाशी तो उड़ गए खाकी के होश, जानिये काले रंग के कट्टों में ऐसा क्या भरकर ले जा रहा था अपराधी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार की डिग्गी में भरा 35 किलो अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि शनिवार रात्रि को थानाधिकारी गंगरार शिवलाल मीना थाने के जाप्ता एएसआई अमीचन्द, हैड कानि युवराज सिंह, कानि सुभाष, कुंजीलाल व भैरूलाल के साथ थाने से रवाना होकर गश्त स्टेशन गंगरार, पुठौली करते हुये मेडीखेडा, डेट, चौकियां की तरफ से धीमी स्पीड से गश्त करते गंगरार की तरफ आ रहे थे कि पीछे की तरफ एक कार अचानक धीमे होकर वापस मुडकर जाने लगी, जिस पर वाहन पीछे घुमाकर उक्त कार के चलती हुई के आगे सरकारी वाहन लगा रोका तो उक्त कार का चालक पुलिस वाहन एवं जाप्ता को देखकर नीचे उतर भागकर जाने लगा। थानाधिकारी व जाप्ता ने मुश्किल से घेरा दे पकडा जो काफी घबराया हुआ था। स्विफ्ट डिजायर कार की नियमानुसार तलाशी ली तो वाहन की डिग्गी में कुल 03 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे पाये गये। कट्टो को वाहन से नीचे उतार कर देखा तो कट्टो में अवैध अफिम डोडा चुरा कुचला हुआ पाया गया। जिस पर उक्त कट्टो का तोल किया तो अवैध अफीम डोडा चूरा हो कुल वजन 35 किलोग्राम हुआ। वाहन स्विफ्ट कार व बरामद अवैध अफिम डोडा चुरा को जप्त कर आरोपी भीलवाड़ा जिले के मस्जिद गली कोटडी पुलिस थाना कोटडी निवासी 42 वर्षीय सुनिल काबरा पुत्र कैलाश काबरा को एनडीपीएस एक्ट में गिरफतार किया गया। अवैध डोडा चुरा के संबंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE