BREAKING NEWS
NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2023, 12:15 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले का मंगलवाड़ कस्बा और मामूली कहासुनी, जैसे ही बढ़ा विवाद तो आरोपियों ने निकाली पिस्टल व तलवार, फिर जब दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो थाने पहुंचा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ कस्बे में शुक्रवार को मामूली बोलचाल होने पर एक वृद्ध पर पिस्टल से फायर करने व तलवार से हमला करने के मामले में मंगलवाड़ थाना पुलिस ने मंगलवाड़ के ही निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से तलवार, एक जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि शुक्रवार को मंगलवाड़ कस्बे में वलीमगंरी मगंलवाड निवासी 65 वर्षीय चांदमल पुत्र मोड़ा खटीक पर सामान्य बोलचाल पर कस्बे के ही तीन युवकों ने पिस्टल से फायर कर तलवार से हमला कर मौके से फरार हो गए थे। जिस पर थाना मंगलवाड़ पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता के मद्देनजर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी चन्द्रशेखर पु.नि. द्वारा थाना हाजा पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें थाने के एएसआई बलंवत सिंह, हैड कानि ललित कुमार, कानि थान सिंह, संदीप, गोमाराम, देवेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, रिंकु राम व दिलीप सिंह को नियुक्त किया। उक्त टीम द्वारा थाना स्तर पर विभिन्न मुखबीरों से सम्पर्क कर आसूचनाओं का संकलन कर आरोपियों के संदिग्ध स्थानों पर तलाश कर मंगलवाड़ निवासी तीनों आरोपी 24 वर्षीय नानालाल पुत्र मदनलाल खटिक, 22 वर्षीय रवि पुत्र मदन लाल खटिक व 23 वर्षीय शिवा पुत्र मदनलाल खटिक को गिरफ्तार किया गया। 
तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तलवार नानालाल से बरामद की गई है। वहीं पिस्टल का एक जिंदा कारतूस रवि खटीक से तथा घटना के समय काम मे ली गई मोटर साईकिल शिवा खटीक से बरामद की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE