BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2023, 10:50 am
NEWS : दो बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदी नीमच की विवाहित महिला की मौत, तीन साल की बच्ची का पांव कटा, दूसरी ने भाग कर बचाई जान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन के पास पांडोली स्टेशन  सोमवार दोपहर में प्लेटफार्म पर सवारी ट्रेन के आगे दो बेटियों के साथ कूद कर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। छोटी 3 साल की बेटी का पांव कटा, जबकि बड़ी 8 साल की बेटी ने भाग कर अपनी जान बचाई। गंभीर घायल बच्ची को इलाज के लिए चित्तौड़गढ़ लाया गया।
सरपंच प्रतिनिधि प्रेम सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के नीमच शहर के विकास नगर निवासी रंजना जैन आज दोपहर में उदयपुर-मदार सवारी ट्रेन के आगे कूद गई। इस हादसे में छोटी बेटी हितांशी (3) का दाहिना पांव कट गया, जिसे सरपंच प्रतिनिधि प्रेम सिंह इलाज के लिए कपासन अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल बच्ची को जिला अस्पताल चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया। वहीं विवाहिता की बड़ी बेटी आठ वर्षीय ध्रुवी जैन ने भाग कर अपनी जान बचाई, फिलहाल आत्महत्या करने वाली महिला का शव पांडोली स्टेशन पर रखा हुआ है। रेलवे पुलिस पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्म हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला अपनी दो बच्चियों के साथ सुबह ट्रेन से नीमच की ओर से आकर पांडोली स्टेशन पर उतर गई थी। दोपहर एक बजे के लगभग उदयपुर की और से आई ट्रेन के आगे बच्चों को लेकर कूद गई। इस दौरान बड़ी बच्ची ने प्लेट फार्म पर भाग कर अपनी जान बचाई। बड़ी बेटी ध्रुवी इस घटना से बुरी तरह घबरा गई और नाम पता के अलावा कुछ बता नहीं पा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE