BREAKING NEWS
NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2023, 3:48 pm
BIG NEWS : काली अंधेरी रात और रेलवे फाटक क्षेत्र, जैसे ही रास्ते में आगे बढ़ा अपराधी तो मिली खाकी की घेराबंदी, फिर पूछताछ में घबराया तो पुलिस को हुआ शक, जब अधिकारियों ने काले कांच से झांका अंदर तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहा था बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने सोमवार मध्य रात्रि को नाकाबंदी के दौरान दो अलग-अलग कार्यवाही कर साढ़े 4 किलो अवैध गांजा जब्त कर दो वाहनों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि थानाधिकारी गंगरार शिवलाल पु.नि. थाना के पुलिस जाप्ता युवराज सिंह, अर्जुन लाल, धर्मपाल, हरभान, कालुराम, भीवाराम व उपेंद्र सिंह के साथ थाने से रवाना होकर सोनियाणा पुलिया के पास अवैध कार्यवाही की चैकिंग व धरकपड़ हेतु नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था कि सोनियाना रेलवे फाटक की तरफ से एक मारूति स्वीफ्ट कार आई। जिसके आगे पीछे नंबर प्लेट लगी हो कार के शीशों पर काली फिल्म लगी होने से रूकवा चेक किया तो वाहन चालक पुलिस जाप्ते को बावर्दी देखकर वाहन का फाटक खोल बाहर निकल भागकर जाने लगा। जिसे पुलिस जाप्ता ने बमुश्किल घेरा दे पकडा जो काफी घबराया हुआ था। मामला संदिग्ध होने पर कार की नियमानुसार तलाशी ली तो 02 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। कार चालक सोनियाना थाना गंगरार निवासी 26 वर्षीय सत्यनारायण शर्मा उर्फ सत्तु पुत्र किशनलाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया। 
इसी प्रकार सोनियाना रेलवे फाटक से आगे सोनियाना गांव की तरफ रोड पर पहुंच नाकाबंदी प्रारंभ की तो सोनियाना की तरफ से एक मोटरसाईकिल आती हुई नजर आई जिस पर एक जवान उम्र का लडका जिसके पीठ पर एक पिठ्ठु बैग लटका हो पुलिस जाप्ता बावर्दी एवं सरकारी वाहन को देखकर मोटरसाईकिल को वापसी पीछे मुडाकर भागकर जाने लगा जिसे भी पुलिस जाब्ता ने घेरा दे पकडा। पुलिस जाप्ता एवं जीप को देखकर भागने का कारण एवं उसके व उसके कब्जेशुदा मोटरसाईकिल में संदिग्ध माल होने के संबंध में पूछने पर घबरा कर पसीने-पसीने हो गया। मोटर साईकिल हीरो एचएफ डीलक्स तथा पीठ पर लटका काले पिठ्ठु बैग की तलाशी लेने पर 02 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जिस पर आरोपी महाराज का मंडपिया पिलस थाना साडास निवासी 32 वर्षीय छोटुलाल प्रजापत पुत्र नानुराम प्रजापत को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के कब्जे शुदा वाहन स्विफ्ट कार व मोटरसाईकिल को जप्त कर अवैध गांजा के संबंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE