BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2023, 10:45 am
BIG NEWS : राजस्थान की ब्राह्मणी नदी और अन्नदाता का खेत, जब गेहूं की आड़ में किसान ने बोई ये फसल तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही दी दस्तक तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या उगा रखा था आरोपी ने, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। बेगूं क्षेत्र में रायती से गुलाना जाने वाले मार्ग पर ब्राह्मणी नदी के पास एक खेत में गेहूं की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बेगू थाना पुलिस ने 440 अवैध अफीम के पौधे बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि थानाधिकारी बेगू भगवान लाल पुलिस निरीक्षक अपने थाने के जाब्ता उपनिरीक्षक आजाद पटेल, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल श्रीभान व लोकेश के साथ रात्रि को रायती से गुलाना की तरफ गश्त कर रहे थे, गश्त के दौरान ब्राह्मणी नदी से पहले गेहूं के खेत मे एक व्यक्ति पानी की पिलाई करता हुआ नजर आया जो पुलिस जाब्ता को देखकर भागने लगा। व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर भागते हुए को पकड़ कर उसके कब्जे में अवैध वस्तु होने की शंका पर उसकी व उसके खेत की नियमानुसार तलाशी ली तो खेत मे गेहूं की फसल व बरसी की फसल के बीच बनी डोली पर अवैध अफीम बोई हुई मिली। अफीम के पौधे हरे हो उन पर सफेद फूल आ रहे थे व कुछ पर डोडे भी आ चुके थे वहीं गेहूं की फसल के बीच भी अफीम के पौधे थे। अफीम की खेती अवैध होने से 440 पौधों को जड़ सहित उखाड़ कर जब्त कर आरोपी गुलाना थाना बेगू निवासी 65 वर्षीय भवानीशंकर पिता फतेह लाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE