BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 3:09 pm
BIG NEWS : थाना क्षेत्र की बोजुंदा पुलिया और पुलिस की नाकाबंदी, जैसे ही निम्बाहेड़ा की तरफ से वहां पहुंची मारूति कार तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब पूछताछ के बाद ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये प्लॉस्टिक के कट्टों में ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गुरुवार रात को नाकाबंदी के दौरान 26 लाख 10 हजार संदिग्ध रुपयों सहित एक कार को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध रुपयों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पु. नि. मय टीम द्वारा सदर चित्तौड़गढ़ थाना में बोजुंदा पुलिया हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान निम्बाहेड़ा की तरफ से आने वाली एक संदिग्ध कार मारुति सियाज को रुकवा कर उसकी तलाशी ली तो कार के पीछे वाली सीट के नीचे एक प्लास्टिक के कट्टे में बड़ी मात्रा में रुपये भरे हुए मिले। पुलिस टीम ने कार चालक तथा उसके दो अन्य साथियों से इतनी बड़ी मात्रा में रुपये कहां से लाए तथा कहां लेकर जा रहे के बारे में पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। प्रभारी जिला विशेष टीम ने उक्त सूचना से थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ हरेंद्र सिंह सौदा को अवगत कराया। सदर थाना से शीतल गुर्जर उप निरीक्षक (प्रो.), एएसआई भूर सिंह व जाप्ते सहित मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने कार से मिले रुपयों की गिनती की तो 2000, 500 तथा 100 रुपये के नोटों की कुल गिनती 26 लाख 10 हजार रूपये हुई। पुलिस ने नियमानुसार भीलवाड़ा निवासी जाहिद हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन, रिजवान उल हक पुत्र एहसान उल हक शेख व सीमर छिपा पुत्र मोहम्मद साबिर छिपा को गिरफ्तार कर संदिग्ध रुपयों व कार को जब्त कर लिया। 
पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर तीनों व्यक्तियों से रुपयों की प्राप्ति व उसके उपयोग के बारे में पूछताछ कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE