BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2023, 7:32 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का जावी रोड और गुजरात पासिंग डम्पर, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब नाकाबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए इतनी बड़ी मात्रा में क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाकर नशे के सौदागरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाई हेतु निर्देश दिये गये है। जिला नीमच में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला नीमच में एक तरफ नशे के सौदागरों के विरूद्ध कार्यवाई जारी है तो दूसरी और नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कुलों/कालेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रमों का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्तें के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक करणीसिंह शक्तावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा द्वारा दिनांक 16 और 17 फरवरी 2023 की मध्य रात्रि में मुखबीर सूचना पर कार्यवाई करते हुए ढोलपुरा नाले के पास पुलिया जावी रोड ढोलपुरा आरोपी शिवराजसिंह पिता विजयसिंह राठोड उम्र 43 साल निवासी रघुनाथपूरा थाना शम्भुपुरा जिला चित्तोडगढ राजस्थान के कब्जे वाले डम्पर क्रमांक से 104 प्लास्टिक के काले रंग के कट्टो से कुल 20 क्विंटल 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 32 लाख रूपये एवं डम्पर क्रमांक जीजे 01 डीटी 8911 किमती 25 लाख रूपये व 01 मोबाईल किमती 5000 को जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी शिवराजसिंह को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर डोडाचुरा के स्त्रोत के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाई में निरीक्षक करणीसिंह शक्तावत, उनि असलम पठान, सउनि अखिलेश घोंगडे, सउनि अनिलराज पुरोहित, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र जगावत, आरक्षक नन्दकिशोर राठोर, आरक्षक नानुराम पाटीदार, आर चालक महेन्द्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE