BREAKING NEWS
स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<     BIG NEWS : सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा,.. <<     BIG NEWS : महिला सुरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस का.. <<     कसरावद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कबाड़ से.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में कुदरत का कहर, इस गांव में.. <<     BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 3:52 pm
BIG NEWS : शहर का संजीवनी नगर इलाका और विधवा महिला, जब ढूंढने निकली किराये का मकान तो रास्ते में मिले पति के दोस्त, फिर जैसे ही देखने पहुंची कमरा...., पीड़िता ने पुलिस को सुनाई दर्द की दास्तां तो कांप उठी रूह, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। पति की मौत के बाद अपने लिए किराए का मकान तलाश रहीं विधवा महिला से पति के ही चार दोस्तों ने गैंगरेप किया है। घटना संजीवनी नगर थाना की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चारों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार की शाम 32 वर्षीय महिला अपने पति की मौत के बाद संजीवनी नगर में किराए का मकान तलाश रहीं थी, उसी दौरान महिला के मृत पति के दोस्त मिलें और उसके साथ गैंगरेप किया।

एएसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि कुछ माह पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। महिला अब संजीवनी नगर में प्राइवेट जॉब करती है, इसलिए वह आसपास किराए का मकान तलाश रहीं थी। गुरुवार की शाम महिला को रास्ते में उसके पति के चार दोस्त मिलकर उससे बात करते हैं। चारों आरोपी कहते हैं कि हम लोग आपके पति के दोस्त थे, और हम आपको किराए का मकान दिलवा देंगे। इसके बाद चारों ही युवक महिला को अपने साथ लें गए और फिर शराब पीने के बाद बारी-बारी से गैंगरेप करते हैं। आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी से कुछ बताया तो तुमको हम लोग पूरे शहर में बेइज्जत कर देंगे।

गुरूवार की रात महिला अपने माता-पिता के घर आई और परिजनों को घटना बताई। महिला ने शुक्रवार को संजीवनी नगर थाने में जाकर शिकायत की और पूरी आप बीती बताई। महिला ने पुलिस को बताया कि चारों ही युवकों को वह जानती थी। जब पति जीवित थे तो उनका घर आना-जाना होता था। महिला ने बताया कि मेरी मजबूरी का आरोपियों ने फायदा उठाया और मेरे साथ गैंगरेप किया। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने चारों ही युवकों के खिलाफ गैंगरेप सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE