BREAKING NEWS
KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 5:39 pm
BIG NEWS : नाबालिग लड़की और पुनमचंद उर्फ पुना महाराज, जब दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम तो थाने पहुंची शिकायत, फिर जैसे ही सीतामाता के जंगलो से जुड़ा तार तो एक्शन में आई जीरन पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

जीरन। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्तें के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षो से नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने वाले 20 हजार रूपयें के फरार ईनामी आरोपी बाबा पुनमचंद उर्फ पुना महाराज पिता कान्हा मीणा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम शंभुपुरा थाना धमोतर जिला प्रतापगढ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 सितम्बर 2019 को थाना जीरन में एक नाबालिग लडकी के साथ में उसका अपहरण कर बाबा पुनमचंद उर्फ पुना महाराज पिता कान्हा मीणा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम शंभुपुरा थाना धमोतर जिला प्रतापगढ द्वारा बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज हुई। जिस पर थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 283/2019 धारा 376 सी 363, 506 भादवि और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

घटना को गंभीरता से लेकर आरोपी के संबंध मे जानकारी लेकर गिरफ्तारी के हंर संभव प्रयास किये गये। लेकिन आऱोपी चुस्त चालाक होने और जंगलो में फरारी काटने के कारण और जंगलो में सीतामाता के जंगल, कांकरा महादेव, बुलबुल महादेव, कालाकोट महादेव, के जंगल जिला प्रतापगढ, छोडी साडदी, बडी सादडी, धमोतर, धोलापाली के जंगलो में अपनी फरारी काटता रहा और खाना मांग कर के वहां पर अपना जीवन यापन करता रहा। जंगलो में रहने औऱ खानाबदोश जीवन जीने के कारण से वह पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। जिसको मुखबीर की सूचना पर अथक प्रयास कर आज दिनांक 18 फरवरी 2023 को गडबेला की कोडी सीतामाता का जंगल प्रतापगढ से गिरफ्तार कर लिया है। जिसको दिनांक 19 फरवरी 2023 को न्यायालय में पेश किया जावेगा। जिसका पीआर लेकर आगे की कार्यवाई की जाएगी। 

उक्त कार्यवाई में उनि परमानंद गिरवाल, प्रआर प्रकाश सिनम, प्रआर रामप्रसाद शर्मा, प्रआर प्रदीप शिंदे (सायबर सेल), आर अजीज, आर ईश्वरलाल प्रजापति, आऱ भोजराज सिंह, आऱ राजाराम जाट, आर राम पाटीदार, सैनिक शंकरसिंह का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE