BREAKING NEWS
सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2023, 6:09 pm
BIG NEWS : कांग्रेस नेता के आरोपी बेटे अनुराग अहीर ने साक्षी को धमकाया, नीमच कैंट थाने में विभिन्न धाराओं में फिर दर्ज हुआ प्रकरण, पत्रकार अपहरणकांड में होना थे राजस्थानी होटल के कर्मचारी के बयान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पत्रकार अपहरणकांड के मामले में साक्षी (गवाह) के साथ गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देकर कोर्ट में झूठे बयान देने के लिए बाध्य करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के बेटे अनुराग अहीर व एक अन्य रिश्तेदार मोहित उर्फ बिटटू अहीर के खिलाफ नीमच कैंट थाने में साक्षी को धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना 7 फरवरी 2023 की है। पत्रकार मूलचंद खींची के अपहरण, लूट, मारपीट का मामला माननीय अपर सत्र न्यायाधीश सोनल चौरसिया के यहां प्रचलित है। 7 फरवरी को राजस्थानी होटल के कर्मचारी जगदीश मेहरा के साक्षी के रूप में कथन थे। साक्षी जगदीश मेहरा कोर्ट में बयान देने के लिए होटल संचालक चंचल सैनी और नुकूल मुच्छाल के साथ कोर्ट आया, तभी दोपहर करीब 12.15 से 12.30 बजे सफेद कलर की ग्लेंजा कार से अनुराग पिता राजकुमार अहीर उतरा और साक्षी जगदीश मेहरा को कार में बैठा लिया और बोला कि मेरे प्रकरण में आज तुम्हारी कोर्ट में गवाही है। तुम हमारे कहे अनुसार बयान दे दो, साक्षी जगदीश ने कहा कि जो घटना सही है, वहीं बोलूंगा, तो आरोपी अनुराग अहीर डराने धमकाने लगा और अश्लील मां-बहन की गालियां देने लगा और कहने लगा कि मेरे कहे अनुसार बयान नहीं दोगे तो तुम्हारा नीमच में रहना मुश्किल कर दूंगा और जान से मारने की धमकी दी। कार में अगली सीट पर बैठे मोहित उर्फ बिटटू पिता संतोष अहीर ने भी अश्लील गालियां दी और दोनों ने कोर्ट में झूठे बयान देने के लिए बाध्य किया। आरोपीगणों द्वारा धमकाने पर वह कोर्ट में मूल बयान नहीं दे पाया और इस घटना से काफी डर गया। साक्षी जगदीश मेहरा अनुसूचित जाति का सदस्य है और उसे जातिगत शब्दों से भी अपमानित किया, आरोपी अनुराग अहीर आए दिन राजस्थानी होटल पर आता था और साक्षी उसे अच्छी तरह से जानता था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अनुराग अहीर व मोहित उर्फ बिटटू पिता संतोष अहीर के खिलाफ भादसं की धारा 195, 294, 506, 34, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अधिनियम 1989 की धारा 3(1) (द),(ध) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए है।
-
बॉक्स
पिछले जनवरी माह में हाईकोर्ट से हुई थी जमानत, 11 माह तक रहा था सलाखों के पीछेकृ बाहर आते ही गवाह को धमकाया-
27 मई 2021 को पत्रकार मूलचंद खींची का अपहरण हुआ था। कांग्रेस नेता  राजकुमार अहीर व उसके अन्य साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पहले पत्रकार की बाइक को आगे से टक्कर मारी और फिर थार गाडी में बैठाकर अपहरण कर लिया और लूट व मारपीट की गई। इस मामले में अनुराग अहीर करीब आठ माह तक फरार रहा और फरार रहते हुए 30 दिसंबर 2021 को उदयपुर में व्यापारी राहुल माखिजा का अपहरण कर 80 लाख की फिरौती मांगी। नीमच सिटी पुलिस आरोपी अनुराग अहीर को 11 फरवरी 2022 को प्रोडेक्शन वारंट के जरिए नीमच लेकर आई थी। आरोपी अनुराग करीब 11 माह तक कनावटी जेल में रहा और पिछले माह 9 जनवरी 2023 को ही हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जमानत पर आते ही वह प्रकरण में गवाह को धमकाया।


पांच हजार का ईनाम घोषित, प्रकरण में 2 अभी तक फरार-
अपहरणकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके है, कुल पांच आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मोहित मालव,अनुराग अहीर व विपुल अजमेरा गिरफ्तार हो चुके है वहीं कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर का बडा बेटा मनुराज अहीर व गोपी उर्फ अंकुश घनेटवाल अभी तक फरार है, पुलिस ने इन दोनों पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित कर रखा है। पुलिस के लिए दोनों ईनामी आरोपी पकडना चुनौती बन गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE