BREAKING NEWS
RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2023, 7:35 pm
BIG NEWS : जिले का सिमरोल इलाका और बीएम कॉलेज का छात्र, जब हुआ फेल तो पाली प्रिंसिपल से खुन्नस, फिर जैसे ही मिला मौका तो दे दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर के सिमरोल में एक बड़ा मामला सामने आया है। एक छात्र ने घासलेट डालकर महिला प्रिंसिपल को ही जला दिया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। प्रिंसिपल की हालत गंभीर है। उन्हें चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रिंसिपल 70-80 फीसद जली है।

मामला सिमरोल स्थित बीएम कालेज का है। मामले में आशुतोष नामक छात्र का नाम सामने आ रहा है। छात्र ने किसी बात को लेकर प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा को जला दिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फेल करने से नाराज था छात्र-
कोविड के समय आशुतोष को फेल कर दिया गया था। इस पर वह खुन्नस में था। आज प्रिंसिपल बेलपत्र तोड़ने गई थी। तभी छात्र मौके पर पहुंचा और प्रिंसिपल पर घासलेट डाल कर आग लगा दी। बताते हैं कि छात्र के खिलाफ प्रिंसिपल पहले भी पुलिस में शिकायत कर चुकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE