BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2023, 3:40 pm
BIG NEWS : जिले का भागवत नगर और सुनसान इलाका, जब महिला को अकेला पाकर युवक ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो मच गया कोहराम, फिर जैसे ही पुलिस ने दी इन ठिकानों पर दबिश तो हत्थे चढ़ा आरोपी, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। अनुराग सूजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा अपराधियो पर अंकुश लगाने व अपराधियो पर सख्त से सख्त कार्यवाई करने हेतु आदेश जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को दिये गये थे। प्राप्त निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सतनाम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस थाना शहर कोतवाली मन्दसौर द्वारा दिनांक 18 फरवरी 2023 को शिवरात्री के दिन समस्त फोर्स मन्दिरो में ड्युटी में लगा था, तब एक अज्ञात व्यक्ति ने भागवत नगर शिव मन्दिर के पास सुनसान ईलाके में एक महिला जो अपने घऱ से निकलकर अपने रिश्तेदार के यहाँ जा रही थी पैदल जाती अकेली महिला को देख आरोपी ने पिछे से आकर महिला के दोनो कानो झुमकीयों को खिंच लिया जिससे महिला के कान कट गये और महिला घबराती-घबराती पीछे मुडकर देखा तो एक लडका भागते देखा, जिसकी उम्र 25 -30 वर्ष लग रही थी। जिसने सफेद शर्ट एवं निली पेंट पहने दिख रहा था महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगो ने भागते देखा। 

अकेली महिला से इस प्रकार लुटने की घटना से आसपास क्षैत्र में भय का माहौल पैदा हो गया था। राहगीरो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई एवं उसका हुलिया बताया गया। नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी थाना शहर कोतवाली मन्दसौर, थाना प्रभारी थाना वायडी नगर मन्दसौर मय फोर्स मौके पर पहुंचे एवं वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने आरोपी से मिलते जुलते हुलिये वाले व्यक्तियो की तलाश एवं पूर्व में इस प्रकार की घटना को करने वाले आरोपीयो की तलाश करने के निर्देश दिये गये। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर कोतवाली मन्दसौर पर अपराध क्र 106/2023 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बाद घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये और फुटेज को सोशल मीडिया फोटो वायरल किये गये। बाद आरोपी की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान कर एवं वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा अलग अलग टीम गठीत कर थाना शहर कोतवाली मन्दसौर की टीम एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं सायबर सेल की मदद से तकनीकी तथ्यो को खंगाल कर आरोपी के रिश्तेदारी, मित्रो, मिलने वाले संभावित स्थानो पर अलग-अलग टीमो द्वारा राजनगर, जावरा, जीरन दबीश दी गई आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया एवं लुटी गई दोनो झुमकीयों को आरोपी के घर से बरामद कर सफलता प्राप्त की। 

नाम गिरप्तार आरोपी- देवेन्द्र पिता दशरथ गुर्जर उम्र 30 साल निवासी नरसिंहपुरा मन्दसौर। 
             
उपरोक्त कार्यवाई में थाना शहर कोतवाली मंदसौर के थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोनी, सायबर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रसिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी थाना वायडी नगर निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी थाना नई आबादी मन्दसौर निरीक्षक संदीप मंगोलिया, उनि जितेन्द्रसिंह चौहान, उनि मनोज गर्ग, प्रआर अर्जुनसिंह, प्रआर अमित मिश्रा, प्रआर विनोद नामदेव, प्रआर आशीष बैरागी सायबर सेल, आर  जितेन्द्र टांक, आर हरिश यादव, आर भानुप्रतापसिंह, आर मनीष बघेल सायबर सेल, प्रआर कमलेश भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE