BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2023, 6:28 pm
BIG NEWS : जिले का मनासा और नाबालिक बालिका, जब थाने तक पहुंचा ये मामला तो एक्शन में आए अधिकारी, जैसे ही लगी भनक तो महाराष्ट्र में दी पुलिस ने दबिश, फिर खाकी के हत्थे चढ़ा ईनामी बदमाश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

मनासा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में नाबालिक बालक/बालिकाओं के बरामदगी हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अपर्हत नाबालिग बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारीयों एवं थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा उत्कृष्ट सामंजस्य व व्यवसायिक दक्षता का प्रयोग करते हुए पांच माह पुर्व घर से अपर्हत नाबालिक बालिका को जिला नासिक महाराष्ट्र से सुरक्षित दस्तयाब कर अपहरणकर्ता आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 अक्टूबर 2022 को मनासा से नाबालिक बालिका शबनम (परिवर्तीत नाम) बिना बताये कहीं चली गयी थी। रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रं 482/2022 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान नाबालिक बालिका शबनम (परिवर्तीत नाम) को दस्तायाबी के अथक प्रयाक करने के उपरांत भी दस्तयाब नही होने से अपर्हता नाबालिक बालिका की दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा अपर्हता व संदेही आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रूपये राशी की ईनामी उदघोषणा भी की गयी थी।

नाबालिक बालिका शबनम (परिवर्तीत नाम) को दस्तायाबी हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में दिनांक 20 फरवरी 2022 को सउनि दिवान सिंह, प्रआर आरक्षक दलपतसिंह, आर नरेन्द्र जोशी, मआर सोमप्रभा, आर चालक राघवेन्द्र दांगी को तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर टीम को रवाना किया गया जिनके द्वारा राजस्थान के भीलवाडा जिले के विजयनगर में भी दबिश दी गयी जिसमे मिले साक्ष्यों के आधार पर कोमलवाडी सिन्नर जिला नासिक महाराष्ट्र से ईनामी आरोपी गोविन्द पिता बाबुलाल भील उम्र 19 साल निवासी पोखरदा के चंगुल से अपर्हता नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया है तथा आरोपी गोविन्द पोखरदा को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाई में उनि रंजना डावर, सउनि दिवानसिंह, प्रआर दलपतसिंह, प्रआर प्रदीप शिंदे, आर नरेन्द्र जोशी, मआर सोमप्रभा शर्मा, आर चालक राघवेंन्द्र दांगी का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE