BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2023, 8:13 pm
BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और स्वीफ्ट कार, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, जब घेराबंदी कर रोका वाहन और ली तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए इतनी बड़ी मात्रा में क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नीमच जिले की सीमा से राजस्थान सटा होने के कारण जिले में राजस्थान से अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने दिशा निर्देश जारी रख रखे है। जावद पुलिस ने राजस्थान से एमपी में खपाने के लिए आ रही अवैध शराब की खेप पकडी है। एक स्वीफ्ट कार से करीब 16 पेटी देशी राणा ब्रांड की शराब जब्त की है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम नरेंद्रसिंह निवासी सगराना है। जबकि बाइक से पायलेटिंग कर रहा कानसिंह पिता लालसिंह निवासी सकराना फरार हो गया है।

मिली जानकारी अनुसार मुखबिर सूचना पर नयागांव रेलवे फाटक के पास नाकेबंदी के दौरान जावद थाने में पदस्थ एसआई बिसेन, हेड कांस्टेबल सौरभ सेंगर व उनकी टीम ने स्वीफ्ट कार क्रमांक एमपी 45 सीए 0901 को रोका। जिसकी तलाश ली तो 16 पेटी राजस्थान की राणा ढक्कन ब्रांड की अवैध शराब मिली। मौके से नरेंद्रसिंह को गिरफ्तार किया, उसने पूछताछ में बताया कि साथ में आगे कानसिंह बाइक से पायलेटिंग करते हुए चल रहा था, जो भाग गया। राजस्थान से अवैध रूप से शराब लाकर वे नीमच जिले में बेचते थे। आरोपी से पूछताछ जारी है। जहरीली शराब तो नहीं, इसके लिए सेंपल लिए गए है। आरोपी कई बार नीमच जिले में सप्लाई कर चुका है। लगातार उससे पूछताछ जारी है।

निम्बाहेडा शराब दुकान से लाए थे अवैध शराब- ठेकेदार रतनलाल आंजना ने भराई थी शराब-

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी निम्बाहेडा के नरसिंहगढ इलाके में स्थित कंपोजिट शराब दुकान से 16 पेटी अवैध शराब लाए थे। ठेकेदार रतनलाल आंजना निवासी मरजीवी ने उक्त शराब भरवाई थी। यह दुकान प्रियंका निलेश खटिक निवासी बम्बोरी और रतनलाल आंजना के नाम से है। इस शराब ठेके की आड में अवैध रूप से शराब बेचने का काम भी बदस्तूर जारी है। रतनलाल आंजना को निम्बाहेडा कोतवाली पुलिस ने 35 पेटी अवैध शराब के साथ पूर्व में भी पकडा था। 

बेचने के लिए नेताओं से लगवा रहा है रतनलाल आंजना मोबाइल-

सूत्रों ने बताया कि रतनलाल आंजना निवासी मरजीवी राजस्थान का नाम इसमें सामने आया है। बचने के लिए नेता नगरी शुरू कर दी है। इधर सगराना के नामदज आरोपियों को बचाने के लिए भी तोडबट्टे की खबर सामने आई है। भाजपा नेताओं से एप्रोच लगाकर मामले को रफा-दफा करवाने के प्रयास किए गए है, लेकिन ईमानदार पुलिस अधिकारी ने ऐसे दलाल नेताओं के कॉल कट कर दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE