BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 2:33 pm
BIG NEWS : जिले का मनासा और रायसिंगपुरा का गोपाल, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर मौके पर जाकर की नाकाबंदी तो स्प्लेंडर से आया युवक, जब रोककर ली पुलिस ने तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए ऐसा क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े खबर

Share On:-

मनासा। मप्र शासन व पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व नशे की रोकथान हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा अवैद्य मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुंदरसिंह कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में मनासा पुलिस टीम द्वारा अवेध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 फरवरी 2023 को थाना मनासा पर पदस्थ सउनि रमेश मोरी को मुखबिर ने सूचना दी कि डिकेन भैरूबावजी के पास बावडा रोड मनासा से एक व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर जाने वाला है। मुखबिर सूचना पर कार्यवाई करते हुए, डिकेन भेरूबावजी के पास बावडा रोड मनासा पर मोटर सायकल स्प्लेंडर एमपी 44 एमएस 4184 के चालक आरोपी गोपाल पिता नारायण बंजारा उम्र 30 साल निवासी रायसिंगपुरा थाना नीमच सिटी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 2 किलो 300 ग्राम जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर, आरोपी से अफीम के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपीं को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड लिया जावेगा।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व टीम सउनि रमेशचंद्र मोरी, प्रआर नरेन्द्र नागदा, आर लोकेश चोधरी, आर पंकज भलवारा, आर अनिल धाकड, सेनिक घनश्याम का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE