रामपुरा। नीमच पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदरसिंह कनेश, एसडीओपी मनासा के मार्गदर्शन में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद थाना प्रभारी रामपुरा के नेतृत्व में रामपुरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2023 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मनासा की ओर से एक अल्टो वाहन क्रमांक आरजे 02 सीडी 7298 से नागेश पिता गोखरलाल गुर्जर निवासी खेडा कुशालपुरा थाना मनासा का अवैध शराब लेकर जन्नौद तरफ किसी को देने जाना वाला है।
सूचना पर कार्यवाई के दौरान चिकली फंटा पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान अल्टो वाहन क्रमांक आरजे 02 सीडी 7298 को चेक करते 10 पेटी अवैध शराब जिसमे 03 पैटी देशी प्लेन तथा 07 पैटी मसाला शराब किमती 40000 हजार रूपये की व अल्टो कार आरजे 02 सीडी 7298 किमती 02 लाख 50 हजार की जप्त कर मौके से आरोपी चालक नागेश पिता गोखरलाल गुर्जर निवासी खेडा कुशालपुरा को गिरफ्तार किया जाकर थाना रामपुरा पर अपराध क्रमांक 35/2023 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी नागेश गुर्जर को मनासा न्यायालय पेश कर 02 मार्च 2023 तक का पीआर स्वीकृत किया।
उक्त कार्यवाई में पुलिस टीम रामपुरा प्रधान आरक्षक 18 मनोज सिंह चौहान , आर 466 अमित सिंह शक्तावत, आर 370 अर्जुन डामोर, आर 519 अनिल भगोरा, आर चालक 93 सोनु कलोसिया की सराहनीय भूमिका रही।