BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 7:56 pm
BIG NEWS : निकुम्भ थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाई, ट्रक में मवेशियो को खिलाने की चूरी की आड़ में की जा रही थी तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निकुम्भ थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ट्रक से 14 क्विंटल 44 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। ट्रक में मवेशियो को खिलाने की चूरी की आड़ में डोडाचूरा की तस्करी करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यतं ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में मंगलवार को थानाधिकारी निकुम्भ यशवतं सोलंकी (उनि) मय जाब्ता कानि प्रमोद कुमार, विकाश, सुनिल, अरविन्द, खेमाराम, बिरमाराम, प्रकाशचन्द्र आदि के साथ मंगलवाड़-निम्बाहेड़ा स्टेट हाईवे पर मालनखेड़ी गांव के पास नाकाबंदी कर रहे थे।  नाकाबंदी के दौरान निम्बाहेड़ा की तरफ से एक टाटा एलपीटी ट्रक आया, जिसके चालक व उसके साथी द्वारा अपनी ट्रक को पुलिस नाकाबंदी देखकर भगा कर ले जाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा नाकाबंदी हेतु लगाये गये बेरिकेड्स को आडे़ देकर ट्रक को रोका एवं चालक एवं उसके साथी को यथास्थिति बैठे रहने की हिदायत की गयी। उक्त ट्रक चालक एवं उसके साथी की गतिविधि संदिग्ध होने एवं उसमे कोई अवैध वस्तु होने की संभावना होने से मौके पर कार्यवाई करते हुए ट्रक की नियमानुसार तलाशी ली तो ट्रक में मवेशियो को खिलाने की चूरी के 76 प्लास्टिक के कट्टो के नीचे डोडाचूरा भरा पाया गया। जिसका वजन 14 क्विंटल 44 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा हुआ। जिसे जब्त करते हुए ट्रक चालक मुल जी की ढाणी जानीयाणा थाना पंचपदरा जिला बाडमेर निवासी 38 वर्षीय हनुमाना राम पुत्र विरधाराम जाट व उसके साथी इन्द्रोनियो का टला कनोड़ थाना गीदा जिला बाडमेर निवासी धनाराम पुत्र विरेन्द्रसिंह जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना निकुम्भ पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर उसके सहयोगियों एवं अवैध अफीम के आपूर्तिकर्ता एवं खरीददारों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE