BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 2:59 pm
BIG NEWS : मंदसौर-नीमच हाईवे का मोल्याखेडी फंटा और पल्सर सवार जीरन का दीपेश, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब पुलिस ने नाकाबंदी कर रोककर ली युवक की तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए ऐसा क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मल्हारगढ। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नशा मुक्ति अभियान के दौरान कार्यवाई हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा निर्देश दिये थे जो गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एवं मनोज रत्नाकर अनुविभागीय अधिकारी प्रभारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पंवार के कुशल नेतृत्व में थाना मल्हारगढ पुलिस टीम को सफलता मिली है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 मार्च 2023 को थाना मल्हारगढ क्षेत्र अन्तर्गत मोल्याखेडी फंटा मंदसौर-नीमच हाईवे रोड से मुखबीर सुचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते पुलिस मल्हारगढ की टीम द्वारा कार्यवाई करते हुए बजाज पल्सर क्रमांक एमपी 44 एमवी 1808 को रोकते चालक आरोपी दीपेश कुमार पिता मुकेश कुमार पाटीदार उम्र 23 साल निवासी पाटीदार मोहल्ला जीरन जिला नीमच की तलाशी लेते टीशर्ट के अंदर हरे रंग की थैली जिसके अन्दर एक प्लास्टीक सफेद पारदर्शी थैली से 1.085 किग्रा अफीम किमती 1,00,000 रुपये की विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बाद आरोपी के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 51/23 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से उक्त अफीम से स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाई में निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पंवार, उनि पुर्णिमा सिरोहीया, उनि बीके एस चौधरी, प्रआर 687 संजय कर्णिक, प्रआर 465 विजय परमार, आर 725 नितेश पाटीदार, आर 721 अर्जुन पाटीदार, आर 03 कुमार गौरव, आर 652 नितिश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE