BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 7:56 pm
BIG NEWS : कपासन थाना पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन क्षेत्र के बनाकिया कलां गांव में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए कपासन थाना पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिल कर की पति की हत्या, प्रेम प्रंसग के बीच रोडा बनने पर तकिये से मुहॅ दबा कर की हत्या। हत्या के राज को छुपा बिमारी से मरने का दिया था रूप। पुलिस ने तकनिकी रूप से अनुसंधान करते हुए किया मामले का खुलासा।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 1 फरवरी को प्रार्थी बोराणा थाना रायपुर जिला भिलवाडा निवासी ईरफान मोहम्मद पुत्र शरीफ मोहम्म्द निलगर ने कपासन थाना पर रिपोर्ट देकर बताया कि, मेरा भाई बाबुदीन व भाभी बनाकिया कला में रहते है। मेरे भाई बाबुदीन की 31 जनवरी 2023 की रात्री में मृत्यु हो गई, जिसकी जानकारी होने पर बनाकिया आये व मेरे भाई की लाश को लेकर गांव बोराणा गये। जहां हम सभी परिवार वालो ने मेेरे भाई की लाश को देखा तो उसके चहरे पर व नाक पर चोट हो, हम सभी को मेेरे भाई की हत्या होने का अंदेशा होने से बाबुदीन की लाश वापिस कपासन हॉस्पीटल लाये व पोस्टमार्टम करवाया व कार्यवाही हेतु रिपोर्ट कपासन थाने पर दी। रिपोर्ट के आधार पर कपासन थाना पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच गजेन्द्रसिंह पुनि ने प्रारम्भ किया।  
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उप अधीक्षक कपासन गीता चौधरी के सुपरविजन में मन गजेन्द्रसिंह पुनि थानाधिकारी कपासन मय टीम द्वारा घटनास्थल बनाकिया कला पहुंच घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर बयान प्रार्थी व गवाहान एवं गोपनीय रूप से अनुसंधान किया गया। मृतक बाबूदीन व अभियुक्ता शाहरून बानु के मोबाईल नम्बर की कॉल डिटेल प्राप्त कर गहनता से विष्लेषण किया गया। कॉल डिटेल के आधार पर सदिग्ध ओमप्रकाश सालवी निवासी पोटला की भी मोबाईल कॉल डिटेल व रूटचार्ट प्राप्त कर गहनता से विष्लेषण कर तकनिकी रूप से अनुसंधान किया गया। अनुसंधान से ज्ञात आया कि घटना से पुर्व मे पति व पत्नि के बीच आपस मे झगडे होते थे। संदिग्ध औमप्रकाष सालवी अभियुक्ता शाहरून बानो से काफी समय से प्यार करती थी व इनके आपस मे काफी बातचीत होना व घटना के समय ओमप्रकाश की लोकेशन बनाकिया कंला में आना पाया जाने से ओमप्रकाश व अभियुक्ता शाहरून बानो को तलब कर पृथक पृथक गहनता एवं वैज्ञानिक तरीके से पुछताछ व अनुसंधान किया गया। अभियुक्ता शाहरून बानो व ओमप्रकाष सालवी के आपस में प्रेम प्रसंग हो मृतक द्वारा इनके बीच रूकावट पैदा करने से मृतक शाहरून को दोनो के बीच से सदा के लिये रास्ते से हटाने के लिये एवं मृतक विगत दो दिन से बीमार हो ईलाज करवा रहा था। जिस बात का फायदा उठा हत्या करने की साजिश रच दोनो के द्वारा अपने दो साथीयो कें साथ मिलकर मृतक बाबुदीन की बनाकिया कला में रात्री में सोते हुए के मुंह पर तकिया दबाकर हत्या करना व हत्या के साक्ष्य छिपाकर मृतक की बिमारी से मृत्यु होने का रूप देने का प्रयास करना।

गिरफ्तार आरोपी-
बोराणा थाना रायपुर जिला भीलवाडा हाल बनाकिया कला थाना कपासन जिला चितौडगढ निवासी 30 वर्षीय शाहरून बानु पत्नी बाबुदीन रंगरेज व खांखला हाल पोटला थाना गंगापुर जिला भिलवाडा निवासी 22 वर्षीय औमप्रकाष पुत्र गोपीलाल सालवी। 

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
थानाधिकारी कपासन गजेन्द्र सिंह पु.नि., सीताराम उ.नि., हैडकानि तेजमल, सुरपाल सिंह, तॅवर सिंह, राजकुमार साईबर सैल चित्तौडगढ मय टीम, कानि. सुनील चौधरी, सोनाराम, दिनेश, राजपाल, जितेन्द्र, महिला कानि. ईमियो।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE