BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 8:13 pm
BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और हुण्डई एक्सेंट कार, जैसे ही दिखी पुलिस की नाकाबंदी तो चालक ने बड़ाई रफ़्तार, फिर जब पीछाकर रोककर ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए ऐसा क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाई करते हुए शुक्रवार तड़के 40 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित हुण्डई एक्सेंट कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पु नि मय टीम व अश्विनी कुमार उपनिरीक्षक निम्बाहेडा कोतवाली मय टीम के निम्बाहेडा कोतवाली थानांतर्गत जलिया चैक पोस्ट हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर रहे थे। दौराने नाकाबंदी नीमच की तरफ से एक संदिग्ध हुण्डई एक्सेंट कार आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने हाथ का इशारा देकर रुकवाने का प्रयास किया तो  चालक पुलिस टीम को देखकर गाड़ी को तेज गति से भगा कर नाकाबंदी के स्थान से आगे ले गया जिसे पुलिस जाप्ते ने घेरा देकर के पकड़ा। पुलिस टीम ने वाहन चालक से गाड़ी भगाने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया तथा घबरा गया। वाहन चालक द्वारा इस प्रकार घबराने से वाहन में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण पुलिस टीम ने नियमानुसार कार की तलाशी ली तो कार के पीछे डिक्की के अंदर 2 काले रंग के कट्टों में 40 किलोग्राम डोडा चूरा भरा हुआ मिला। पुलिस ने उक्त वाहन व अवैध डोडा चूरा को जब्त कर वाहन चालक नागौर निवासी गोपाल सिंह पुत्र गुमानसिंह राजपूत को अवैध डोडा चूरा परिवहन करने के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस थाना निम्बाहेडा कोतवाली पर  आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है। 

उक्त कार्यवाही में प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह पुनि, अश्विनी कुमार उपनिरीक्षक थाना निम्बाहेडा कोतवाली, हेड कांस्टेबिल भूपेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्रकरण, मुनेंद्र, प्रकाश, अजय, दिनेश, दुर्गा राम, रतन सिंह, विजय सिंह, राकेश, चैनाराम व चालक कानिस्टेबल सरियाराम का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE