BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2023, 6:47 pm
BIG NEWS : बस्सी थाना पुलिस की नाकाबंदी और तेज रफ्तार क्रिस्टा कार, जैसे ही चालक की पड़ी खाकी पर नजर तो दौड़ा दिया वाहन, फिर जब अधिकारियों ने की रोकने की कोशिश तो चला दी गोलियां, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक इनोवा क्रिस्टा कार से 10 ग्राम 40 मिलीग्राम अवैध स्मैक जब्त की है। आरोपी पुलिस पर फायर कर हुये फरार।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि एसएचओ बस्सी गणपत सिंह उनि के निर्देश पर हेड कानि रामदयाल, कानि रोशन लाल, नारायणराम, विजेश, रामनिवास रविवार को सारण पुलिया पर नाकाबन्दी कर रहे थे। नाकाबन्दी के दौरान सारण पुलिया के पास लक्ष्मीपुरा की तरफ से आने वाले रास्ते पर नेगडिया खुर्द (भोईयो का झोपडा) की तरफ से एक इनोवा क्रिस्टा कार आई। जिसे रूकवाने का प्रयास किया तो चालक की सीट के पास बैठे व्यक्ति ने पुलिस जाप्ता पर फायर कर दिया है। जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा भी आरोपी पर फायर करने पर ईनोवा कार के बांयी तरफ कांच पर लगी। जिस पर गाडी के अन्दर से फायर करने वाला व्यक्ति सारण पुलिया की तरफ उतर कर भागा व कार चालक व पीछे की सीट पर बेठा व्यक्ति दोनों ने गडिया खुर्द गांव की तरफ भागे हैं।  
एसएचओ गणपत सिंह मय जाप्ता एएसआई प्रकाश चन्द्र, हेड कानि विक्रम सिंह व कालू सिंह के साथ नेगडिया खुर्द (भोईयो का झोपडा) पहुंचे। जहां पर पुलिस जाब्ता के साथ इनोवा क्रिस्टा कार से भागे व्यक्तियों की सरगरमी से तलाश की। इनोवा क्रिस्टा कार की नियमानुसार तलाशी ली तो कार मे 10 ग्राम 40 मिलीग्राम अवैध स्मेक मिली। जब्त कार के चालक एवं उसके दोनों साथियों द्वारा अपने वाहन में अवैध स्मैक लेकर परिवहन कर पुलिस जाब्ता पर फायर करने से उक्त कार के चालक एवं उसके दोनों साथियों के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE