BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 4:46 pm
BIG NEWS : 21 साल की युवती और काम की तलाश, जब हुई शिवचरण से पहचान तो बड़ी रोजगार की उम्मीद, फिर बंद कमरे में हुआ कुछ ऐसा की..., युवती ने पुलिस को सुनाई हैवानियत की दास्तां, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। छिंदवाड़ा की रहने वाली एक युवती के साथ भोपाल में रेप हुआ है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी युवक ने युवती के साथ बलात्कार किया। सोमवार को आरोपी उसका पीछा करते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड तक पहुंच गया और सरेराह छेड़छाड़ कर दी। इस पर युवती बैरागढ़ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रेप, छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। घटना के समय पीड़िता की बहन भी साथ थी।

मामले की जांच कर रहीं एसआई रिचा चौहान ने बताया कि छिंदवाड़ा निवासी 21 वर्षीय युवती काम की तलाश में भोपाल आई थी। वह बैरागढ़ इलाके में किराए का रूम लेकर रह रही थी। इस दौरान उसकी पहचान खजूरी सड़क निवासी शिवचरण से हुई। शिवचरण ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। दोनों की बातचीत होने लगी। अगस्त 2022 में आरोपी उसके कमरे में पहुंच गया। युवती का कहना है कि शिवचरण ने उसे बंधक बनाकर रेप किया। जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद भी आरोपी ने एक बार और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी की हरकत से परेशान होकर युवती रूम छोड़कर अपनी मौसी के घर बुधवारा में रहने लगी। सोमवार को वह अपनी बहन के साथ हलालपुर बस स्टैण्ड में थी। इसी दौरान आरोपी उसका पीछा करते हुए बस स्टैंड पहुंचा। उसने युवती से सरेराह छेड़छाड़ कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर युवती ने बैरागढ़ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE