BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 5:27 pm
BIG NEWS : राजस्थान की मंडफिया पुलिस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल, जब रांग साइड आया आरोपी तो अधिकारियों को हुआ शक, जैसे ही पीछाकर ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहा था अपराधी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मण्डफिया थाना पुलिस ने सोमवार रात्रि को नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल सवार से 10 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इतनी अधिक मात्रा में अफीम लाने व ले जाने के बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थाे की धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी मंडफिया ओम सिंह चुण्डावत उ.नि. द्वारा पुलिस जाब्ता हैड कांस्टेबल देवीलाल, दुर्गाशंकर, कानि सुरेश, राधेश्याम, प्रकाश, भैरूलाल व बिजेश कुमार के साथ सोमवार को होली पर्व पर कस्बा मंडफिया में कानून व्यवस्था ड्यूटी व रैफरल हॉस्पिटल मंडफिया के सामने नाकाबंदी कर रहे थे। 

नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति बिना नम्बर की मोटर साईकिल होंडा यूनीकोन को रोंग साईड में लेकर आया। जिसे रूकवाने पर वह मोटर साईकिल की गति को धीमा कर वापिस भादसौडा की तरफ भगाकर ले जाने लगा। जिसे बड़ी मुश्किल से रूकवाया तथा उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने से उसके पीठ पर लटके बेग की नियमानुसार तलाशी ली गई तो बैग के अन्दर 5 अलग-अलग पॉलिथीन की थैलियों में कुल 10 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम मिली। उक्त अवैध अफीम व बिना नम्बरी मोटर साईकिल को मौके पर जप्त कर आरोपी रूपाजी का खेडा थाना मंडफिया जिला चित्तौडगढ निवासी 33 वर्षीय दिनेश पुत्र भगवान लाल जाट को गिरफ्तार कर थाना मंडफिया पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE