BREAKING NEWS
KHABAR : पुलिस ने की आगामी त्यौहारों पर शांति और.. <<     लगातार बारिश से क्वारी नदी उफान पर, आधा दर्जन.. <<     KHABAR : शासन के निर्देशानुसार अधिकारी-कर्मचारी.. <<     शिवपुरी जिले के सुलारकला में वन विभाग की जमीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नवांकुर सखियों ने मिट्टी से बनाई गणेश.. <<     KHABAR : नवंबर में क्षत्रिय क्रांति महासम्मेलन.. <<     KHABAR : साइकिल से 39 हजार किमी यात्रा कर छिंदवाड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की नीमच.. <<     KHABAR : हरतालिका तीज, सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश के समरदीप ने शॉटपुट में जीता.. <<     KHABAR : संविधान और सामाजिक न्याय पर.. <<     मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ग्राम केरी में हुई फायरिंग की घटना, 10 हजार.. <<     KHABAR : उद्यानिकी विभाग की योजना का लाभ लेकर.. <<     गुना में प्रखंड मार की मऊ के खंड नानीपुरा में.. <<     KHABAR : वन विभाग की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2023, 10:54 am
BIG NEWS : जिले का सुवासरा और 22 साल की ममता, जब प्रेमी के साथ रुकी होटल में तो हुआ कुछ ऐसा, फिर जैसे ही तूफान ने लगाई स्टेशन की ओर दौड़ तो चढ़ा खाकी के हत्थे, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

सुवासरा। नगर में एक होटल से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सुवासरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया। 

मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि मृतक महिला की पहचान आगर मालवा जिले के गिरोली थाना बड़ोद की रहने वाली ममता बावरी 22 वर्ष के रुप में हुई है। महिला पहले से शादीशुदा है और उसका पहला पति दिनेश है जिससे उसे एक बच्चा भी है। 6 माह पहले महिला सुवासरा के बावरी खेड़ा गांव के रहने वाले तूफान सिंह के साथ भाग गई थी। महिला की गुमशुदगी आगर जिले के बड़ौद थाने में दर्ज है।

महिला और उसका प्रेमी दोनों 6 माह से राजस्थान के सीकर जिले में लिव-इन में रह रहे थे। कुछ दिन पहले दोनों अपने गांव वापस आ गए थे। इसी दौरान महिला के परिजन उसे लेने सुवासरा पहुंचे लेकिन महिला जाना नहीं चाहती थी। परिजनों के बीच लड़ाई झगड़ा नहीं हो, इसलिए दोनों सुवासरा के बस स्टैंड स्थित मोती महल लाज में रुके थे।

इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच हुए विवाद में प्रेमी तूफान सिंह ने प्रेमिका का गला-दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शामगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में था, इससे पहले सूचना मिलने पर शामगढ़ पुलिस ने आरोपी को स्टेशन से पकड़ लिया और सुवासरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना सुवासरा पर असल मर्ग क्रमांक 12/2023 धारा 174 जाफो का पंजीबद्ध कर जाँच में लिया दौराने मर्ग जाँच आरोपी तुफान पिता बापुलाल बागरी निवासी बागरीखेड़ा थाना सुवासरा के विरुद्ध अपराध धारा 302 भादवि का पाया जाने से थाना सुवासरा पर अपराध क्रमांक 48/2023 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाई में उनि शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी सुवासरा, निरीक्षक कमलेश प्रजापती (थाना प्रभारी शामगढ़ एवं उनकी टीम), उनि विकास गेहलोत, सउनि विजयसिंह चौहान, सउनि लक्ष्मणसिंह डोडियार, प्रआर 210 मानसिंह भाटी, प्रआर 524 मनीष लबाना, प्रआर 108 राजेश पुरोहित, प्रआर 513 जगदीश डाबे, आर 839 मनीष पाटीदार, आर 779 योगेश शर्मा, आर 327 मनीष सांवलिया, आर 186 मोकमसिंह, आर 767 सुनिल डायमा, आर 407 घनश्याम नागदा, आर 864 लालु गुर्जर, 678 रामलाल चौहान, आर 880 घनश्याम पाटीदार, आर 691 कमल नैन, आर 622 राकेश नागदा, महिला आर 63 रेखा आर्य, आर चालक 70 अरविन्द सुरावत पुलिस थाना सुवासरा का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE