BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2023, 11:07 am
BIG NEWS : शहर का मंडी चौराहा और नाबालिग बालक, सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए दिया इस वारदात को अंजाम, जैसे ही लगी भनक तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही मौके पर दी दबिश टी हुआ ये चौंका देने वाला खुला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक नाबालिग के कब्जे से एक अवैध रिवाल्वर जब्त की है, वहीं मामले में उक्त रिवाल्वर को सप्लाई करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
       
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा फूलचन्द टेलर पुनि द्वारा सूरज कुमार सउनि मय जाब्ता कानस्टेबल सुमित कुमार, विजय सिंह, ज्ञानप्रकाश, हेमन्त की टीम गठित की गई। उक्त टीम इन्चार्ज सूरज कुमार सउनि को शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली कि मण्डी चौराहा निम्बाहेडा के पास एक व्यक्ति खड़ा हुआ हैं, जिसके पास अवैध हथियार होने की पूर्ण सम्भावना है। जिस पर सूरज कुमार सउनि मय पुलिस टीम के मण्डी चौराया निम्बाहेडा पर पहुंचे जहां पर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति खडा नजर आया। जो पुलिस जाब्ता को देखकर मौके से भागने लगा, जिसको पुलिस ने घेरा देकर रोका। उक्त लड़का काफी घबराया हुआ था। जिसका नाम पता पुछा तो उक्त लड़का नाबालिक होना पाया। जिसके कब्जे से एक अवैध रिवाल्वर मिली जिसको जब्त कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। विधि से संघर्षरत बालक को बाद तफतीश बाल सम्प्रेषण गृह चित्तौडगढ में दाखिल करवाया गया है। विधि से संघर्षरत बालक ने अनुसंधान के दौरान पुछताछ पर उक्त रिवाल्वर अपने दोस्त श्रीराम कालोनी निम्बाहेडा निवासी भरत पुत्र ओमप्रकाश टेलर से रिल्स/फोटो खींचने के लिये खरीदना बताया। जिस पर शनिवार को आरोपी भरत टेलर को जांच के बाद प्रकरण में गिरफ्तार किया गया हैं। जिससे विस्तृत अनुसंधान जारी है। 

उक्त कार्यवाई में एएसआई सूरज कुमार, कानि सुमित कुमार, विजय सिंह, ज्ञानप्रकाश व हेमन्त थाना कोतवाली निम्बाहेडा का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE