BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2023, 5:36 pm
BIG NEWS : जिले का खुरेरी गांव और ढलती शाम, जब पिता को खेत पर खाना देकर घर लौट रही थी छात्रा, तभी बीच रास्ते में मिला पड़ोसी, फिर जैसे ही लिफ्ट देने के बहाने किया ये घिनौना काम तो उड़ गए परिजनों के होश, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। छात्रा खेत से पिता को खाना देने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी ने लिफ्ट दी। वह छात्रा को घर न ले जाते हुए सुनसान इलाके में झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया। घटना शनिवार शाम मुरार के खुरैरी गांव की है। किसी तरह छात्रा अपने परिजन के पास पहुंची और आप बीती सुनाई। इसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

शहर के मुरार स्थित खुरैरी गांव में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग दसवीं की छात्रा ने अपने पिता के साथ थाने आकर शिकायत की। बताया कि शनिवार शाम 4रू30 बजे वह घर से खेत पर सरसों की फसल काट रहे पिता को खाना देकर घर लौट रही थी। रास्ते में उसे गांव में ही रहने वाला अनूप गुर्जर बाइक पर मिला। अनूप ने उसे रोक लिया और कहा कि वह गांव ही जा रहा है और उसे छोड़ देगा। क्योंकि छात्रा उसे जानती थी इसलिए विश्वास करके उसकी बाइक पर बैठ गई।

इसके बाद अनूप गुर्जर उसे गांव की तरफ ना ले जाते हुए खुरैरी गांव से कुछ किलोमीटर की दूरी पर सुनसान खाली जगह पर ले गया और झाडियों छात्र के साथ बलात्कार किया। इसके बाद छात्रा को वहीं छोड़कर अपनी बाइक पर सवार होकर भाग निकला। भागने से पहले छात्रा को धक्का देकर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपी को जल्द पकड़ने की कही बात
एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया है कि अपने पिता के साथ आकर एक नाबालिग ने शिकायत कर बताया था कि वह खेत से अपने पिता को खाना देकर जब वह घर जा रही थी तभी उसे गांव में ही रहने वाला एक आरोपी युवक मिला और उसे लिफ्ट देने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश की जा रही है जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE