BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 7:09 pm
BIG NEWS : राजस्थान का चिकारड़ा क्षेत्र और पुलिस की नाकाबंदी, तभी पैदल-पैदल वहां पहुंचा अनिल, फिर जैसे ही उठाया ये बड़ा कदम तो एक्शन में आए अधिकारी, जब ली बैग की तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहा था अपराधी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व मण्डफिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को 3 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले हाजा में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक मय टीम व थानाधिकारी मण्डफिया ओमसिंह उपनिरीक्षक मय जाप्ता द्वारा  चिकारड़ा में गौशाला के पास रोड पर संदिग्ध वाहनों की चौकिंग कर रहे थे। उसी समय एक संदिग्ध व्यक्ति निकुंभ  की तरफ से पैदल-पैदल  आता हुआ दिखाई दिया, जिसकी पीठ पर एक काले रंग का थैला था। पुलिस को देखकर उस व्यक्ति ने पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया जिसे घेरा  देकर पकड़ा। पुलिस टीम ने व्यक्ति से भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया व घबरा गया। व्यक्ति के पास थैले में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण नियमानुसार थैले की तलाशी ली तो थैले में रखी हुई तीन पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियों में भरी हुई 3 किलो अवैध अफीम मिली। पुलिस ने अवैध अफीम को जब्त कर  बाड़मेर निवासी अनिल कुमार पुत्र पुरखाराम जाट  को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना मण्डफिया पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान  किया जा रहा है। 

उक्त कार्यवाही में निम्न  टीम ने सहयोग किया -
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह राजावत पु.नि., ओमसिंह उ.नि.थानाधिकारी मण्डफिया  , हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, दुर्गा शंकर, कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्र करण सिंह, मुनेंद्र सिंह,प्रकाश, राजदीप सिंह अजय, , दुर्गाराम, लोकेश, दिनेश,विजेश व सुरेश। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE