BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2023, 5:35 pm
BIG NEWS : जब नितेश और दुर्गेश ने मिलकर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई पुलिस, फिर मात्र 08 घंटे में ही खाकी के हत्थे चढ़े जीजा-साला, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को चोरी/नकबजनी तथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतू एवं ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाई करने के निर्देश दिये थे। 

इसी तारतम्य में दिनांक 14 मार्च 2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर के नेतृत्व में एसडीओपी सीतामऊ निकिता सिंह प्रभारी इन्चार्ज थाना सीतामऊ उनि शुभम व्यास द्वारा ग्राम लदूना में फरियादी ओमप्रकाश सोनी निवासी लदूना के खेत से बीती रात चोरी हुई कुल 07 क्विंटल लहसुन चोरी का पर्दाफाश करते हुऐ आरोपी नितेश पिता संजय तैली उम्र 25 साल निवासी लदूना थाना सीतामऊ, दुर्गेश पिता पप्पूलाल तैली उम्र 20 साल निवासी कोटड़ा बहादूर थाना नाहरगढ़ को किया गिरफ्तार तथा आरोपीयो की निशादेही से चोरी गई 07 क्विंटल लहसुन व अपराध में प्रयुक्त तीन पहिया टेम्पो को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो से अन्य संपत्ति सबंधी अपराधो मे पुछताछ जारी है। 

उक्त सराहनीय कार्य में उनि शुभम व्यास थाना इन्चार्ज सीतामऊ, प्रआर 375 रमेशचन्द्र खारोल, प्रआर चालक वीरेन्द्र सिंह, आऱक्षक 464 रणजीत सिंह, आऱक्षक 834 अरुण शर्मा, आऱक्षक 118 प्रेम रावत, आऱक्षक 461 भारतसिंह, आऱक्षक 702 विजय सिंह का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE