BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 8:03 pm
BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा हाइवे और हंस ट्रैवल्स बस, जैसे ही लगी नारकोटिक्स पुलिस को सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, जब टोल प्लाजा के यहां बस रोककर ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए मालखेड़ा के कमलेश ने क्या रखवाया था वाहन में, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा ने चित्तौड़गढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो की टीम ने बस में लेकर जा रहे डोडाचूरा और अफीम जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डोडाचूरा और अफीम की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह डोडाचूरा और अफीम जोधपुर में सप्लाई की जानी थी। यह माल नीमच के एक व्यक्ति ने रखवाया था। टीम ने वहां दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।

उप नारकोटिक्स आयुक्त विकास जोशी ने बताया कि निरीक्षक अभिमन्यु शर्मा को सूचना मिली थी कि एक बस से डोडाचूरा और अफीम सप्लाई की जा रही है। ऐसे में एक टीम चेतक टोल प्लाजा निंबाहेड़ा भेजी गई। वहां हंस ट्रैवल्स की एक लग्जरी बस को रुकवा कर नारकोटिक्स ब्यूरो ऑफिस चित्तौड़गढ़ लाया गया और तलाशी ली गई। बस में 30 थैलियों में 59.620 किलो अफीम और दो कट्टों में 34.550 किलो डोडाचूरा मिला।

बस के ड्राइवर इंदौर निवासी रामनिवास पुत्र कांता प्रसाद रघुवंशी और कंडक्टर बडवानी, एमपी निवासी दीपक पुत्र नत्थू यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो बताया कि यह माल मालखेड़ा नीमच से लोड किया गया था। यह बस उत्तर प्रदेश के इटावा से आ रही थी। ड्राइवर के बताए एड्रेस पर एक और टीम नीमच पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति के घर पर दबिश दी। वहां पर नीमच के मालखेड़ा निवासी कमलेश पुत्र हरिराम पाटीदार को डिटेन कर चित्तौड़गढ़ लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने मादक पदार्थ को जोधपुर में सप्लाई करना बताया। अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त बस को धारा 8/42 एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत जब्त किया गया। जब्त शुदा मादक पदार्थ का बाजार मूल्य लगभग एक करोड रुपए बताया जा रहा हैं। नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ के द्वारा प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। तीनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE