BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 12:27 pm
BIG NEWS : एमपी का महू और आदिवासी युवती, जब मौत के बाद मचा बवाल तो पुलिस ने की फायरिंग, एक युवक की मौत, पीड़िता के परिजनों ने लगाए गैंगरेप के बाद हत्या के आरोप, क्षेत्र हुआ छावनी में तब्दील, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

महू। नगर में बुधवार रात एक आदिवासी युवती की मौत के बाद बवाल हो गया। परिजन का आरोप है दबंगों ने गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज किया। करीब 25 हवाई फायर भी किए। पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक के पैर में गोली लगी है।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में 12 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बडगोंदा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी आंख में चोट लगी है। आईजी का कहना है कि पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

महू पुलिस ने बताया कि जिस युवक की मौत हुई है, उसकी पहचान 18 वर्षीय आदिवासी युवक भेरूलाल के रूप में हुई है। युवक छोटी जाम का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका शव एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। एक अन्य युवक संजय के पैर में भी गोली लगी है। ग्रामीण क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो चुका है। आरोप है कि यदुनंदन धामनोद, जिला धार से युवती का अपहरण कर ग्राम गवली पलासिया लाया। यहां करंट लगा कर उसकी हत्या कर दी।

ग्रामीण एसपी भगवंत बिरदे ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर यदुनंदन पिता रामचरण पाटीदार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रेप के आरोप की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगी तो धारा बढ़ाई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE