BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 3:25 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और नीमच से निकली महिलाएं, जब बस में हुई सवार तो खाकी तक पहुंची इस बड़ी तस्करी की सूचना, फिर जैसे ही ली तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रही थी अफीम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रावेल्स बस में अवैध अफीम छुपाकर ले जा रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। मध्यप्रदेश निवासी गिरफ्तार महिलाएं नीमच से अफीम लेकर हनुमानगढ़ ले जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त  ने बताया कि गुरुवार को एसएचओ गंगरार शिवलाल पु.नि. मय पुलिस जाप्ता लक्ष्मीलाल उ.नि., एएसआई भैरूलाल, देवीलाल, हैड कानि युवराजसिंह, कानि कुंजीलाल, सुभाष व महिला कानि वैजयंता, प्रमीला एवं उपेंद्रसिंह के साथ थाना क्षेत्र में गश्त करते एवं अवैध कार्या की चौकिंग व धरकपड़ हेतु थाने गंगरार टोल प्लाजा पहुंचे। भीलवाडा रोड की तरफ रोड की साईड जोजरो का खेडा के पास संगम ट्रावेल्स बस खडी नजर आई जो सवारियों को लेकर उदयपुर से हनुमानगढ जा रही थी। जिसे पुलिस द्वारा चौक किया गया तो बस में बैठी तीन महिलाएं अपने-अपने हाथों में हैंडबैग ले अपनी सीटो से उठकर बस से बाहर निकल जाने लगी। जिन्हे रोककर उनका नाम पता पूछा व तीनों के बैग में संदिग्ध वस्तु होने की शंका पर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ज्योति खटीक के कब्जे से बैग में 1 किलो 700 ग्राम अफीम, शांति बाई के कब्जे से बैग में 1 किलो 500 ग्राम अफीम व मनोरमा बाई के कब्जे से बैग में 1 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम मिली। इस प्रकार तीनों महिलाओ के कब्जे से कुल 4 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम मिली।
उक्त 4 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी मध्यप्रदेश के अल्हेड थाना मनासा जिला नीमच निवासी 40 वर्षीय ज्योति खटीक उर्फ ज्योति चंदेल पत्नि दिनेश चंदेल, हरसोल पुलिस थाना नारायणगढ जिला मंदसौर निवासी 26 वर्षीय शांतिबाई चंदेल पत्नि दिनेश चंदेल खटीक व अहिल्या पुरा मनासा पुलिस थाना मनासा जिला नीमच निवासी 57 वर्षीय मनोरमाबाई पत्नि मांगीलाल खटीक को गिरफ्तार किया गया।  आरोपी महिलाओं द्वारा उक्त बस में बैठकर अवैध अफीम को नीमच से हनुमानगढ की तरफ लेकर जाना बताया है। उक्त अफीम के संबंध में थाना गंगरार पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE