BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 6:42 pm
BIG NEWS : कुकडेश्वर पुलिस को मिली सफलता, नकबजनी के 03 प्रकरणो में 07 माह से फरार 9000 रुपये का ईनामी बदमाश चढा खाकी के हत्थे, पढ़े खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। जिला पुलिस अधीक्षक नीमच सूरज कुमार वर्मा द्वारा चोरी एवं नकबजनी के अपराधों में चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश एवं यशस्वी शिंदे अनुविभागीय अधिकारी मनासा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक संदीप तोमर के नेतृत्व में पुलिस थाना कुकडेश्वर की टीम को नकबजनी के 03 प्रकरणो में फरार चल रहा ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 जून 2022 की दरम्यानी रात में नयापुरा कुकडेश्वर स्थित पवन खाती के घर से अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर जेवर व नगदी चोरी कर ले गये थे जिसमें फरियादी द्वारा थाना कुकडेश्वर पर अप क्र 128/2022 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था तथा दिनांक 22 जून 2022 की दरम्यानी रात में नई आबादी कुण्डला स्थित लालसिंह डांगी के घर से अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोड़कर जेवर व नगदी चोरी कर ले गये थे। जिसमें फरियादी द्वारा थाना कुकडेश्वर पर अप क्र 145/2022 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था तथा दिनांक 26 जून 2022 की दरम्यानी रात में नीम चौक कुकडेश्वर स्थित संजय सोनी की जयश्री ज्वेलर्स दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर जेवर व नगदी चोरी कर ले गये थे। जिसमें फरियादी द्वारा थाना कुकडेश्वर पर अप क्र 149/2022 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया गया। उक्त तीनो प्रकरण में पतारसी करते हुए पूर्व में तीन आरोपी गिरफ्तार किये गये थे। शेष आरोपीयो की पतारसी के दौरान आरोपी अजय पिता राजु बांछडा नि मोया को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से पृथक-पृथक अपराध में मश्रुका जप्त किया गया। आरोपी द्वारा बताये अन्य साथीयों की तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संदीप तोमर, सउनि दिलीप कुमार, प्रआर रुद्रप्रतापसिंह प्रआर मनोज भाटी, प्रआर नरेन्द्र मालवीय एवं प्रआर विशाल गंगवाल की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE