BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 1:00 pm
BIG NEWS : स्विफ्ट कार में अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 47 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा बरामद, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार की डिग्गी से 47 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त कर बेगूं निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि गुरुवार को थानाधिकारी भगवानलाल पुनि मय जाप्ता हैड कानि महेन्द्र सिंह, कानि श्रीभान, विकास, गोविन्द के साथ अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतू श्रीनगर तिराहा पर पहुॅच कर नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान पालनपुर चौराहा की तरफ से स्विफ्ट कार आई, जो पुलिस को नाकाबंदी करते देख कर वापस रिवर्स में जाने लगा। जिसको घेरा देकर रोका ओर कार एवं कार चालक के पास संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने से शंका निवारण के लिये कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी में चार प्लास्टिक के कट्टे रखे हुवे थे। जिनमे पीसा एवं अधकुचला हुआ 47 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचुरा भरा मिला। अवैध अफीम डोडाचुरा का जब्त कर कार चालक धनोरा थाना बेगू निवासी संदीप पुत्र शिवलाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय मे पेश किया जाकर चार दिन की पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE