BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 2:21 pm
BIG NEWS : बिना नम्बर की स्विफ्ट कार से अवैध देशी शराब के 960 पव्वे, 240 बीयर की बोतल सहित दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही अवैध देशी शराब के 960 पव्वे, 240 बीयर की बोतल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि थानाधिकारी गंगरार शिवलाल मीणा के नेतृत्व में गुरुवार मध्य रात्रि को एक टीम नगजीराम सउनि मय जाप्ता हैड कानि विक्रम सिंह कानि धर्मपाल, कानि कुंजीलाल, चालक भैरूलाल का गठन कर सारण चौराया पर नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबन्दी के दौरान रात्रि करीब 2बजे पर साडास की तरफ से एक बिना नम्बरी स्विफ्ट कार आयी। जिसको पास आने पर रूकवाया देखा तो चालक सहित दो व्यक्ति बैठे हुवे हो कार के पिछे की सीट डिक्की में बीयर व देशी शराब की पैटीया भरी मिली। कार चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम साण्ड पुलिस थाना बीगोद जिला भीलवाडा निवासी 28 वर्षीय राहुल पुत्र बक्षू रेबारी व चालक के पास बैठे हुवे व्यक्ति ने अपना नाम खटवाडा पुलिस थाना बीगोद जिला भीलवाडा निवासी 21 वर्षीय अशोक पुत्र शंकरलाल बलाई होना बताया। कार की तलाशी ली गयी कार मे पिछे की सीट व डिक्की में शराब की पेटीयां भरी मिली तथा दोनो से पॅूछने पर भी बीयर व देशी गुलाब मदिरा शराब की होना बताया। जिसकी गिनती की गयी तो कार मे देशी मदिरा गुलाब की 18 पैटीया मे कुल 864 पव्बे भरे हुवे मिले तथा 2 पैटी चिरमी मदिरा के कुल 96 पव्वे भरे मिले। इस प्रकार कुल देशी मदिरा के 960 पव्वे मिलें तथा बीयर की पैटीयो की गिनती की गयी तो 20 पैटीया में कुल 240 बीयर की बौतले भरी होना पाया गया। दोनो द्वारा देशी मदिरा के पव्वे व बियर की बोतलो को बिना अनुज्ञा पत्र के अपने कब्जे में रख कार स्विफ्ट बिना नम्बरी मे परिवहन कर आबकारी अधिनियम का अपराध पाया जाने से कार में भरे हुए पव्वों एवं बीयर की बोतलो को कार सहित जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना गंगरार पर आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE