BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 7:08 pm
BIG NEWS : जवासिया फाटक और पुलिस की नाकाबंदी, जैसे ही खाकी को देख युवक ने लगाई दौड़ तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब घेराबंदी कर रोका फिर ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए ऐसा क्या था प्लास्टिक की थैली में, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान एक राहगीर से 340 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अफीम को बीकानेर निवासी एक व्यक्ति को देने जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि थानाधिकारी गंगरार शिवलाल मीणा  के निर्देश पर शुक्रवार को लक्ष्मीलाल उनि थाने के एएसआई अमीचंद, हैड कानि युवराजसिंह, विक्रमसिंह, कानि सुभाष, अनिल, योगेष व उपेंद्रसिंह के साथ जवासिया फाटक के पास पहुंच नाकाबंदी प्रारंभ की। नाकाबंदी के दौरान शाम के समय गंगरार की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता नजर आया जो पुलिस जाप्ता को देखकर भागकर जाने लगा। जिसे लक्ष्मीलाल उनि मय जाप्ता ने बमुश्किल घेरा दे पकडा जो काफी घबराया हुआ था। जिसका नाम पता पूछ कर संदिग्ध होने पर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से प्लास्टिक की थैली में भरी 340 ग्राम अवैध अफीम भरी मिली। अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी बस स्टेंड के पास मांगरोल थाना सदर निम्बाहेडा निवासी 48 वर्षीय निर्भयराम गाडरी पुत्र श्रीलाल गाडरी को गिरफ्तार किया। आरोपी निर्भयराम गाडरी द्वारा उक्त अफिम निम्बाहेडा की तरफ से लाना तथा गजसुखदेसर थाना जसरासर जिला बीकानेर निवासी रामस्वरूप पुत्र भंवरलाल जाट को देने जाना बताया। उक्त अफीम के संबंध में थाना गंगरार पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE