BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 11:10 am
BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और फरार इनामी आरोपी, जैसे ही लगी भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब दी मौके पर दबिश तो हत्थे चढ़ा राघुसिंह, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

सीतामऊ। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन/भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिसके पालन में दिनांक 19 मार्च 2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर व एसडीओपी सीतामऊ निकिता सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सीतामऊ निरीक्षक दिनेश प्रजापति द्वारा थाना प्रभारी शामगढ़ निरीक्षक कमलेश प्रजापति की मदद से फरार आरोपी राघुसिंह उर्फ रामसिंह पिता शंकरसिंह गुर्जर निवासी ढाबला महेश थाना सुवासरा को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। 

प्राप्त जानकरी के अनुसार दिनांक 02 दिसम्बर 2022 को थाना सीतामऊ पर पदस्थ उनि शुभम व्यास के द्वारा मूखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुऐ घटनास्थल हनुमान मंदिर के पास सालरिया फंटा बोलिया सुवासरा रोड़ से आरोपीगण गणपत उर्फ गणेश पिता हुकमाराम जाट निवासी सिंदरी दरकुड़ी जिला बाड़मेर राजस्थान, श्रवणसिंह पिता राघुसिंह गुर्जर निवासी ढाबला महेश, शंकरसिंह उर्फ बबलु पिता मांगुसिंह गुर्जर निवासी ढाबला महेश, हनुमान माली निवासी बीरई जिला खेड़ापा जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे वाले डीजल टेंकर वाहन RJ 04 GA 1946 से कुल 18 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया था व थाना सीतामऊ पर वापसी पर अपराध क्रमांक 743/23 धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। दौराने विवेचना प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीयो के द्वारा उक्त जप्तशुदा डोडाचुरा अपने साथी राघुसिंह उर्फ रामसिंह गुर्जर निवासी ढाबला महेश थाना सुवासरा द्वारा भरवाना बताया था, जो आरोपी राघुसिंह काफी लम्बे समय से फरार था। जिस पर पुलिस अधीक्षक मन्दसौर के द्वारा 5000 रुपये के ईनाम की भी उद्घोषणा जारी की गई थी। दिनांक 19 मार्च 2023 को उक्त फरार आरोपी राघुसिंह उर्फ रामसिंह को थाना प्रभारी शामगढ़ निरीक्षक कमलेश प्रजापति की सहायता से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है, जिससे डोडाडचुरा के अन्य स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ जारी है। 

उक्त कार्यवाई में निरीक्षक दिनेश प्रजापति थाना प्रभारी सीतामऊ, निरीक्षक कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी शामगढ़, उनि शेलेन्द्र कनेश थाना शामगढ़, उनि विकास गेहलोत चौकी प्रभारी रुनिजा, उनि लाखनसिंह भूरिया, प्रआर 242 सुरेन्द्र सिंह, आऱक्षक 464 रणजीत सिंह, आऱक्षक 702 विजय सिंह, आऱक्षक 905 गजेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE