BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 3:26 pm
BIG NEWS : राजस्थान पुलिस की गस्त और हाईवे रोड, तभी हाथ में बैग लेकर खड़ा दिखा संदिग्ध व्यक्ति, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहा था आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व चन्देरिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोमवार सुबह 980 ग्राम अवैध अफीम जब्त  कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक मय टीम व  अशोक कुमार उपनिरीक्षक थाना चन्देरिया मय जाप्ता द्वारा चन्देरिया थानांतर्गत  गस्त की जाकर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही थी। गस्त करती हुई पुलिस टीम रोलाहेडा पुलिया हाईवे रोड पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया जिसने अपने हाथ में एक बैग ले रखा था। उक्त  संदिग्ध व्यक्ति ने  पुलिस टीम को आती हुई देख भागने का प्रयास किया जिसको पुलिस टीम ने घेरा देकर मुश्किल से पकड़ा। टीम ने व्यक्ति से पुलिस को देख कर भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तथा घबरा गया। व्यक्ति के पास थैले में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण  पुलिस टीम ने नियमानुसार थैले की तलाशी ली तो  थैले में रखी हुई एक  प्लास्टिक की थैली में भरी हुई 980 ग्राम अवैध अफीम मिली। पुलिस ने अवैध अफीम को जब्त कर  मध्यप्रदेश के नीमच निवासी नारायण लाल पुत्र रामचंद्र धाकड  को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना चन्देरिया पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान  किया जा रहा है। 

उक्त कार्यवाही में निम्न  टीम ने सहयोग किया- 
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह राजावत पु.नि., अशोक कुमार उपनिरीक्षक थाना चन्देरिया  ,  रईस मोहम्मद सउनि, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय, दुर्गाराम, श्यामलाल ,प्रताप सिंह , महेश व चालक कानिस्टेबल बहादुर ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE