BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 3:48 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव हनुमंतिया और 35 साल की इंद्रा, जब घर से दूर ग्रामीणों ने देखा इस हालत में तो उड़ गए सबके होश, परिजनों ने किया थाने के सामने हंगामा, चक्काजाम को देख दौड़े अधिकारी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

कुकडेश्वर। थाना कुकड़ेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव हनुमंतिया में सोमवार को सुबह इंद्रा पति राकेश सालवी उम्र 35 वर्ष की लाश गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर एक कुएं में मिली। सूचना पर कुकड़ेश्वर थाना पुलिस व परिजन सहित गांव के लोग मौके पर पहुँचे व शव को कुएं से बाहर निकाला। 

परिजनों ने शव को लेकर मनासा थाने के सामने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। भाटखेडी निवासी पीहर पक्ष के परिजनों ने ससुराल पक्ष और पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं शव को परिजनों ने मनासा शासकीय असप्ताल के सामने रखकर चक्काजाम किया और जमकर हंगामा किया। वहीं परिजनो ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। परिजनो कि मांग थी के आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाए की आखिर किस कारण से हत्या की है। मृतक के परिजन अपनी बात पर अड़े रहे तभी थाना प्रभारी कुकडेश्वर संदीप तोमर, थाना प्रभारी मनासा आरसी डाँगी और एसडीओपी यशस्वी शिंदे मौकास्थल पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। फिरभी परिजन अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। 

हंगामे को देखते हुए पुलिस को दोनो तरफ से रोड को जाम कर बन्द करना पड़ा। परिजनों ने अस्पताल के सामने तीन घण्टे तक हंगामा किया और पोस्टमार्टम नही होने दिया। प्रशासन की काफी समझाइश के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम करने को राजी हुए और चक्का जाम हटाया।
डॉक्टरों ने शव का पीएम कर परिजनो को सौंपा है। वहीं पुलिस ने पति राकेश को हिरासत में लिया है और अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE