BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 3:02 pm
BIG NEWS : नीमच के जाकिर हुसैन और जमना लाल, जब पुलिस गश्त को देख लगाई दौड़ तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए थेलो में ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व चन्देरिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार दूसरे दिन संयुक्त कार्यवाई करते हुए सोमवार रात 1.500 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानीसिंह राजावत पुलिस निरीक्षक मय टीम व अशोक कुमार उपनिरीक्षक थाना चन्देरिया मय जाप्ता द्वारा चन्देरिया थानांतर्गत गस्त की जाकर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही थी। गस्त करती हुई पुलिस टीम रोलाहेडा पुलिया हाईवे रोड पर पहुंची जहां पर दो व्यक्ति खड़े हुए दिखाई दिये, जिन्होने अपने हाथों में एक-एक थैला ले रखा था। उक्त संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम को आती हुई देख भागने का प्रयास किया जिनको पुलिस टीम ने घेरा देकर मुश्किल से पकड़ा। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्तियों से पुलिस को देख कर भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तथा घबरा गये। व्यक्तियों के पास थैलों में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण पुलिस टीम ने नियमानुसार दोनों व्यक्तियों के पास मिले थैलों की तलाशी ली तो थैलों में रखी हुई प्लास्टिक की थैलियों में भरी हुई अफीम मिली। पुलिस ने नियमानुसार अफीम का वजन किया तो मध्यप्रदेश के नीमच निवासी जाकिर हुसैन पुत्र करीमबक्ष के कब्जे सुदा अफीम का वजन एक किलोग्राम हुआ। इसी प्रकार नीमच निवासी जमनालाल पुत्र रतनलाल रेगर के कब्जे सुदा अफीम का वजन 500 ग्राम हुआ। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 1.500 किलोग्राम अवैध अफीम को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
 

पुलिस थाना चन्देरिया पर आरोपीयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है। 

उक्त कार्यवाई में प्रभारी डीएसटी भवानीसिंह राजावत पुनि, अशोक कुमार उपनिरीक्षक थाना चन्देरिया, रईस मोहम्मद सउनि, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, चांदमल, कांस्टेबल ललित सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय, दिनेश, श्यामलाल, दानवीर, अनिल व चालक कानिस्टेबल रामकुमार का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE