BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2023, 6:08 pm
BIG NEWS : परचूनी सामान की आड़ में की जा रही थी बड़ी तस्करी, जब कंटेनर चालक ने लगाया टॉप गैर तो खाकी तक पहुंची जानकारी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने घेराबंदी कर रोका वाहन, ली तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने परचूनी सामान से भरे कंटेनर में छुपा कर ले जा रहे 78 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कंटेनर में चालक मुम्बई से परचूनी का सामान भरकर दिल्ली जा रहा था। भदेसर के पास हाईवे रोड हाज्याखेडी से अवैध अफीम डोडाचूरा भरकर जयपुर की तरफ ले जाते धरा गया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को थानाधिकारी गंगरार शिवलाल पु.नि. के नेतृत्व में थाने के लक्ष्मीलाल उ.नि. मय जाप्ता अमीचंद सउनि, देवीलाल सउनि, हैड कानि धर्मेन्द्र ,कानि लक्ष्मण, भरत, रोशनलाल, कमलेश, विरेन्द्र सिंह, उमेश, घनश्याम, योगेश व भैरूलाल के साथ जोजरों का खेडा हाईवे रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान गंगरार की तरफ से एक कंटेनर ट्रक अशोक लिलेण्ड आता हुआ नजर आया। पुलिस जाप्ता को देखकर कंटेनर चालक ने अपने कंटेनर की गति को धीमी कर हाईवे रोड के किनारे साईड में रोककर उतरकर नीचे उतर भागने लगा। जिसे लक्ष्मीलाल उनि मय जाप्ता ने बमुश्किल घेरा दे पकडा जो काफी घबराया हुआ था। 
पुलिस पूछताछ पर कंटेनर चालक ने कंटेनर में परचूनी का सामान भरा हो जो मुम्बई से दिल्ली ले जाना बताया, जिसके बिल बिल्टी व कागजात पेश किये एवं उक्त कंटेनर ट्रक में अवैध अफीम डोडा चूरा होना बताया। जो भदेसर के पास हाईवे रोड हाज्याखेडी से अवैध अफीम डोडाचूरा भरकर जयपुर की तरफ ले जाना बताया। जिस पर उक्त वाहन कंटेनर ट्रक की नियमानुसार तलाशी ली तो वाहन की कैबिन में कुल 08 सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे पाये गये। कट्टांे को वाहन से नीचे उतार कर खोलकर देखा तो कट्टो में अवैध अफीम डोडा चूरा कुचला हुआ पाया गया। कट्टो का तौल किया तो अवैध अफीम डोडाचूरा हो कुल वजन 78 किलोग्राम हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये हैं। उक्त वाहन कंटेनर व बरामद अवैध अफीम डोडाचूरा को जप्त कर उत्तर प्रदेश के मुंडभर पुलिस थाना भौरां कलां जिला मुजफ्फर नगर निवासी 42 वर्षीय चांद सिंह पिता नन्दकिशोर जाट को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE