नीमच । सकल ब्राह्मण समाज समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती महोत्सव जो कि 22 और 23 अप्रैल को मनाया जाना है, उसकी तैयारियों के लिए विशाल एवं भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई।ध्वज यात्रा से पहले बावड़ी वाले बालाजी के मंदिर पर ध्वज पूजन हुआ। तत्पश्चात डीजे, बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ ध्वज यात्रा निकाली गई।
जिसमें सकल ब्राह्मण समाज समिति, श्री परशुराम महादेव मंदिर निर्माण समिति और ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ के सदस्य शामिल हुए। ध्वज यात्रा बावड़ी वाले बाबा जी से प्रारंभ होकर जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार,फोर ज़ीरो भारतमाता चौराहे, जैन भवन रोड, अजमीढ़ जी चौराहा, सेन सर्कल, एलआईसी चौराहा होते हुए परशुराम महादेव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। ध्वजा यात्रा में सकल ब्राह्मण समाज के महिला एवं पुरुष भक्ति गीतों पर जमकर झूमते नृत्य करते हुए चल रहे थे। ध्वजा यात्रा एवं ध्वजा स्थापना के बाद कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर परशुराम जन्मोत्सव समिति के संयोजक इंजीनियर राजू चतुर्वेदी, संयोजिका कपिला पारीख, सहसंयोजक सागरमल नागदा, नवल किशोर शर्मा, मनोज शर्मा, ज्योति शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, महादेव निर्माण समिति के योगेश पंत, अध्यक्ष शैलेश जोशी,सचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र त्रिवेदी, महिला समिति की अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी, सचिव मधु चतुर्वेदी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।