BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2023, 5:10 pm
APRADH NEWS: हसपुरा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में नीमच रैफर, इलाज के दौरान मौत, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा, पढें खबर

Share On:-

नीमच। मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम हसपुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले में रविवार को शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। वहीं, परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच प्रारंभ की है।

जिला चिकित्सालय में परिजन कैलाश बागरी व गोपाल बागरी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विष्णु पिता बापुलाल बागरी (35 वर्ष) निवासी ग्राम हसपुरा शनिवार रात 8ः00 बजे अपनी मोटरसाइकिल से खेत पर टिफिन देने जा रहा था तभी मार्ग में अज्ञात वाहन चालक द्वारा वाहन लापरवाही पूर्वक चलाते हुए विष्णु की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घटना में विष्णु गंभीर घायल हो गया जिसे पहले मनासा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उसे नीमच रेफर किया गया था जहां नीमच से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रैफर किया। उदयपुर पहुंचने से पहले मार्ग में उसकी मृत्यु हो गई। उदयपुर हॉस्पिटल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने मृतक विष्णु के शव को नीमच जिला चिकित्सालय लाया है। जहां रविवार को शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंपा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच प्रारंभ की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE