BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 11:14 am
NEWS : महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन, समाज के महिला-पुरूषों ने बढ-चढ़कर किया रक्तदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडग़ढ़। शहर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत जैन समाज द्वारा प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को मीरा नगर के जैन स्थानक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जैन नवयुवक मंडल के प्रचार प्रसार मंत्री अर्पित बोहरा ने बताया कि श्री महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में 26 मार्च रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, समाजसेवी कमल जैन, महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष डॉ. आईएम सेठिया, डीओआईटी उपनिदेशक प्रवीण जैन, रणजीत सिंह नाहर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा ने शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।
जिला कलेक्टर ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि रक्त ऐसी चीज है कि दुनिया के किसी फैक्ट्री में नहीं बनता। रक्तदान के बाद जो संबंध बनता है वह विश्व के सभी संबंधों से गहरा और बड़ा होता है।
जिला कलेक्टर सहित सभी अतिथियों ने शिविर आयोजन के लिए मंडल की सराहना करते हुए सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। 
प्रचार प्रसार मंत्री ओम जैन ने बताया कि मंडल के अध्यक्ष एवंत मेहता के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिविर में समाजजनों की मदद से कुल 243 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें कई लोगों ने जोड़े से रक्तदान किया। सभी रक्त दाताओं को कमल बिल्डर्स द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट कर उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का संचालन सुधीर जैन ने किया।

इस अवसर पर मंडल के पूर्व संरक्षक राकेश सेठिया एवं मंडल के लोकेश डांगी, एवंत सेठिया, ज्ञानचंद कावड़िया, मंजू पोखरना अंकुर चौधरी, मुकेश नाहटा अमित भंडारी, पंकज संचेती, विशाल सरूपरिया, प्रदीप बोहरा, मुकेश वेद, रवी कोठारी, अभिषेक लोढ़ा, मनीष भड़क्तया, प्रतीक श्रीमाल, लोकेश सिंघवी, दीपक जैन, राजेश भड़क्तया, मनोज पाटनी, अपुल चिपड़, सौरभ भड़क्तया, विकास भड़क्तया, ओम जैन शम्भूपुरा, मनोज हिंगड़, दिलीप हिंगड़, अर्जुन लोढ़ा, हर्ष मेहता, संजय भड़क्तया, नितेश कुमार जैन आदि सहित कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। मंडल के महासचिव वल्लभ मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE