BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 7:36 pm
BIG NEWS : हैदराबाद से जोधपुर के लिए चली बस और दिल्ली के तीन युवक, जैसे ही इस अवैध मादक पदार्थ के साथ हुए सवार तो एक्शन में आई खाकी, फिर जब घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक ट्रावेल्स बस में यात्रा कर रहे व्यक्तियों से सोमवार प्रातः दो लाख रुपये मूल्य का 50 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त  कर दिल्ली निवासी तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया है |

 पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है | जिले में अपराध नियंत्रण के लिए समस्त थानाधिकारी व प्रभारी डीएसटी को अपराध गोष्टी में विशेष निर्देश दिए | जिला विशेष टीम में  पदस्थापित भूपेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल को जरिये मुखबीर सूचना मिली, कि हैदराबाद से जोधपुर की तरफ चलने वाली जाखड़ ट्रावेल्स बस में तीन व्यक्ति अवैध गांजे का परिवहन कर रहे हैं | मुखबीर सूचना विश्वसनीय होने के कारण  डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक मय टीम व  सदर चित्तौड़गढ़ थाने से गोवर्धन सिंह उप निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा सदर  थानांतर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित चौथपुरा पुलिया पर नाकाबंदी की गयी |  सूचना के मुताबिक कोटा, निम्बाहेड़ा की तरफ से जाखड़ ट्रावेल्स बस आती हुई दिखाई दी,  जिसे पुलिस टीम ने रुकवायी |   तीनों व्यक्तियों की तलाशी के लिए पुलिस टीम ने बस में प्रवेश किया तो तीनों व्यक्ति अपनी -अपनी सीटों पर बैठे हुए मिले, जिनके पास एक -एक थैला था जो पुलिस को देख कर घबरा गए | पुलिस टीम ने नियमानुसार तीनों व्यक्तियों के थैलों की तलाशी ली तो थैलों में रखी प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ अवैध गांजा मिला |  जिस पर पुलिस ने नियमानुसार तीनो आरोपियों उत्तर -पश्चिम दिल्ली निवासी  अजय कुमार पुत्र पूरणवासी यादव, विजेंद्र पुत्र मुरारी लाल जाटव व दीपक पुत्र हीरालाल बैरवा के कब्जेशुदा गांजे का वजन किया तो क्रमशः 17, 17 व 16 किलोग्राम हुआ | इस प्रकार पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 50 किलोग्राम अवैध गांजे को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| उक्त गांजे का बाजार मूल्य लगभग दो लाख रुपये है|

पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर आरोपीयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान  किया जा रहा है |

उक्त कार्यवाही में निम्न  टीम ने सहयोग किया -
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह राजावत पु.नि., गोवर्धन सिंह उ.नि. थाना सदर चित्तौड़गढ़ , सुरेंद्र सिंह सउनि , हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र कांस्टेबल चन्द्रकरण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय, हेमवृत  व चालक कानिस्टेबल मुकेश

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE