BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 3:02 pm
BIG NEWS: भोपाल में होमगार्ड जवान की हत्या, ड्‌यूटी से घर जाते समय आदतन बदमाश ने रास्ते में घेरा, ईंट से सिर कुचलकर नदी में फेंका शव,आरोपी फरार , पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। बैरसिया इलाके में होमगार्ड जवान की हत्या कर दी गई। उनका शव टिकनखेड़ी पुलिया के पास शमशान घाट के पीछे नदी में मिला है। उनके सिर को ईंट से कुचला गया है। इसके साथ ही डंडे से भी हमले के निशान हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जमीन को लेकर हुए विवाद में होमगार्ड जवान की हत्या की गई है। आरोपी फरार हैं।


पुलिस के मुताबिक, बैरसिया के नरेला गांव निवासी भूपेंद्र सिंह राजपूत होमगार्ड का जवान थे। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह भोपाल से ड्यूटी कर घर जा रहे थे। घर के पहले टिकनखेड़ी गांव तक पहुंचे ही थे कि उन्हें आदतन बदमाश राजू कुशवाहा और हीरा कुशवाह मिल गए। राजू उनसे कोराना समय में हुए जमीन को लेकर विवाद की बात पर झगड़ने लगा। इसका भूपेन्द्र ने विरोध किया। दोनों आरोपियों ने ईंट से उनके सिर पर हमला कर दिया। इसके साथ ही डंडे से भी बेरहमी से पीटा। हमले में भूपेन्द्र सिंह की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी उनके शव को खजूरिया नदी में उनका शव फेंक आए। बुधवार सुबह पुलिस ने उनका शव बरामद किया।


बैरसिया टीआई गिरीष त्रिपाठी ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह का राजू से जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसी बात से राजू नाराज था। राजू आदतन अपराधी है। घटना के बाद से दोनों आरोपी जंगल की तरफ भागे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जल्द ही दोनों को गिरप्तार कर लिया जाएगा। घटना के समय भूपेन्द्र पैदल घर की तरफ जा रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE