BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 3:13 pm
BIG NEWS : उज्जैन में पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल किया, दो बेटों ने कमरे में बंद होकर जान बचाई, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। व्यक्ति ने चाकू से पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। दो बेटों को भी मारने के लिए दौड़ा। दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। आरोपी ने चाकू से खुद काे भी घायल कर लिया। घटना उज्जैन शहर से 20 किलोमीटर दूर टंकारिया गांव की है।

मक्सी रोड स्थित ग्राम टंकारिया में रहने वाले ओमकार नरवरिया  ने पत्नी तारा बाई  और बेटी रवीना की मंगलवार रात हत्या कर दी। बेटे मोहित और अंकित ने बताया कि रात 12 बजे मां और बहन की चिल्लाने की आवाज आई। हम उठे, देखा तो पिता मां और बहन को चाकू से मार रहे थे। पिता हमें भी मारने के लिए दौड़े। हम दोनों सामने वाले कमरे में छिप गए। कमरे को अंदर से बंद कर लिया। सुबह जब काका आए, तो हमने कमरा खोला।

ग्रामीणों ने बताया कि ओमकार की दो साल से हालत बिगड़ने लगी थी। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। घर में आए दिन विवाद करता था।

नरवर थाने के टीआई संजय मंडलोई ने बताया कि घटना कि जानकारी सुबह 9.30 बजे सरपंच पति भगवान सिंह ने पुलिस को दी। घटनास्थल पर देखा तो मां - बेटी मृत अवस्था में थी। दोनों बेटों ने बताया कि पिता ने दोनों की हत्या की है। हमारे सामने मां और बहन को चाकू घोंपकर हत्या की। सुबह जब काका आए, तब हमने दरवाजा खोला और उन्हें पूरी बात बताई। पिता ने आपने आपको भी घायल कर लिया। इसके बाद काका और गांववालों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE