BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 5:12 pm
BIG NEWS : घर से निकला विधायक का भतीजा, रास्ते में आरोपियों ने दिया इस घटना अंजाम, झाड़ियों में मिला शव, फिर दौड़े अधिकारी, पढ़े खबर  

Share On:-

खरगोन। भगवानपुरा से निर्दलीय विधायक केदार डावर के नाबालिग भतीजे की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार रात झाड़ियों में मिला। वह 23 मार्च को शाम 4 बजे मां से बात कर घर से बुलेट लेकर निकला था। इसके बाद से ही वह बाइक समेत लापता था। पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार बिस्टान रोड इलाके में बीती रात एक युवक का शव झाड़ियों में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। डाबरिया फाल्या में झाड़ियों के बीच से शव को बाहर निकला गया। उसकी पहचान अभिनव उर्फ बिट्टू डावर के रूप में हुई। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान खुद विधायक डावर भी मौजूद रहे। डावर ने कहा कि खरगोन जैसे शांत जिले में इस तरह की घटनाएं आम लोगों के मन में भय पैदा करती है। इस घटना की सही जांच होनी चाहिए।


विधायक डावर ने बताया कि अभिनव 23 मार्च की शाम 4 बजे घर से चॉकलेट लेने के लिए निकला था। अंतिम बार उसकी मां से बातचीत हुई। मां ने ही उसे 10 रुपए दिए थे। वह बुलेट से दुकान पर गया, लेकिन उसके बाद फिर लौटकर नहीं आया। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां ढूंढने पर कोई पता नहीं चला। घटना वाले दिन से मोबाइल भी बंद आ रहा था। गाड़ी लापता थीं। उनके परिवार की किसी से रंजिश भी नहीं है। हत्या के पीछे आरोपियों का क्या मकसद था। इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।


पुलिस जांच में प्रारंभिक रूप से हत्या करने की पुष्टि हुई है। आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो भीकनगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के समय आरोपियों द्वारा मृतक से बुलेट चलाने के लिए मांगी थी। बाइक नहीं देने के बाद मर्डर करने की आशंका है। उधर, घटना की जानकारी लगते ही रात में ही पुलिस एक्टिव हो गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE