BREAKING NEWS
KHABAR : क्लब फुट से सामान्य जीवन की ओर बढ़े बच्चों.. <<     BIG NEWS : भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट में हुई सियासी.. <<     KHABAR : नीमच में सीएम राइज स्कूल को लेकर विवाद.. <<     KHABAR : शांति समिति की बैठक में त्योहारों की.. <<     देवास में भाजयुमो के नए कप्तान की एंट्री,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली थाने में अचानक.. <<     KHABAR : नर्सिंग कॉलेज छात्रों का आंदोलन अब तेज.. <<     KHABAR : रजत पाल सिंह बने भाजयुमो के नए जिला.. <<     KHABAR : कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस.. <<     गुना में गौवंश हत्या पर फूटा गुस्सा,बजरंग दल.. <<     BIG NEWS : ग्वालियर में गरजे जीतू पटवारी, सरकार को.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     रतलाम में गौशाला पर प्रशासनिक एक्शन से भड़का.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर.. <<     KHABAR : इंदौर में कीचड़ में बैठकर.. <<     उज्जैन में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' स्टाइल में.. <<     KHABAR : नीमच में पहुंची संत रामपाल महाराज की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 10:53 am
BIG NEWS : रतनगढ़ घाट बाईपास का मोड़िया महादेव मार्ग और तेज रफ्तार डीजे वाहन, जब हुई ये बड़ी दुर्घटना तो मच गई अफरा-तफरी, फिर जेसीबी ने पहुंचकर किया ये काम, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। तहसील क्षेत्र के रतनगढ़ बाईपास मोड़िया महादेव मार्ग पर बुधवार अल सुबह एक बार फिर जाम लग गया। यह जाम घाट में डीजे वाहन के पलटने से लगा, ऐसे में घंटों इंतजार के बाद सुबह करीब 10 बजे जेसीबी मशीन से वाहन को हटाकर मार्ग खोला गया।
बता दें कि रतनगढ़ घाट सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते करीब साढ़े तीन माह पूर्व मार्ग को डायवर्ट किया गया था। फिलहाल मोडिया महादेव घाट मार्ग को बाईपास के रूप में उपयोग किया जा रहा है। हालांकि तीव्र ढलान और खतरनाक मोड़ के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होती है।
बावजूद हल्के और छोटे लोडिंग वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं जो अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में यह मार्ग घंटो बाधित रहता है। 
बुधवार सुबह करीब 5 बजे उक्त डीजे वाहन तीव्र ढलान में अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिससे घाट में करीब 5 घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन ने वाहन को हटाया तब मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE