BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 11:16 am
BIG NEWS : भतीजा ही निकला मास्टरमाइंड आरोपी, साथी के साथ मिलकर की धोखाधड़ी, वृद्ध पेंशनर के साथ हुई भयानक घटना का खाकी ने किया खुलासा, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड़ ने बताया कि भवानीमंडी निवासी वृद्धा ने साइबर थाना झालावाड़ पर दिनांक 18.03.2023 को रिपोर्ट दर्ज की थी की उसका पति शिवनारायण शर्मा विद्युत विभाग से पेंशनर था जिनकी पेंशन का पैसा स्टेट बैंक भवानीमंडी में जमा होता था।  
शिवनारायण की मृत्यु दिनांक 06.02. 2023 को हो जाने पर उनके क्रियाक्रम उपरांत किसी पड़ोसी को पैसे निकलवाने एटीएम भेजा तो शिवनारायण के खाते में महज 14000 ही होना बताया।  इस पर पीड़िता ने बैंक से जानकारी प्राप्त की तो पेंशनर शिवनारायण के खाते से सितंबर से जनवरी के अवधि में कुल 5 लाख 56 हजार रूपये यूपीआई ट्रांजैक्शन पर ट्रांसफर होना बताया जबकि पीड़ित द्वारा कोई नेट बैंकिंग उपयोग में नहीं ली गई थी। तलाश करने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन फाइनेंस फ्रॉड कर लेने की रिपोर्ट पर साइबर पुलिस थाना झालावाड़ पर धोखाधड़ी पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा के सुपरविजन व ओमप्रकाश चांदेलिया पुलिस उप अधीक्षक साइबर अपराध के नेतृत्व में फाइबर थाना की टीम द्वारा अनुसंधान किया और बैंकों एवं यूपीआई फोन पर से रिकॉर्ड पर प्राप्त किया तथा तकनीकी अनुसंधान या विश्लेषण से यह अवैध ट्रांजेक्शन मनोज शर्मा पुत्र मोहनलाल शर्मा जो कि मृतक पीड़िता का रिश्ते में भतीजा लगता है के द्वारा अपने किसी साथी के सहयोग से किया जाना पाया गया। इस पर टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर भवानीमंडी से राउंडअप किया गया और बाद मे अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया जिसे कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE